Delhi Capitals के अब तक 4 खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर, इस दिग्गज ने भी किया खेलने से मना
IPL 2025, Delhi Capitals: आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ गई है। टीम का विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ने बाकी बचे हुए मुकाबलों को खेलने से इनकार कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। फाफ डु प्लेसिस दिल्ली की टीम के लिए इस सीजन उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
दिल्ली को लगा डबल झटका (IPL 2025, Delhi Capitals)
फाफ डु प्लेसिस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण एक सप्ताह के ब्रेक के बाद शनिवार 17 मई से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 के शेष चरण के लिए वापसी नहीं करने का मन बनाया है। डू प्लेसिस के अलावा उनके हमवतन ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा ने भी भारत लौटने से इनकार कर दिया है। डोनोवन फरेरा भी आईपीएल में दिल्ली टीम का हिस्सा थे।

दिल्ली की टीम में विदेशी खिलाड़ियों की कमी
इससे पहले स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने भी इस सीजन से नाम वापस ले लिया था। इससे दिल्ली के पास विदेशी खिलाड़ियों की कमी हो गई है, जिसमें केवल दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स, सेदिकुल्लाह अटल और दुशमंथा चमीर की वापसी की पुष्टि हुई है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को फ्रेजर-मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें लेकर भी अभी कुछ कंफर्म नहीं है।
दिल्ली को होगा तगड़ा नुकसान
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। दिल्ली की टीम इस सीजन में 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ पांचवें स्थान पर है और उनके पास अभी 13 अंक हैं। तीन मैचों के बाद, अगर दिल्ली उन तीनों मैचों को जीत भी लेती है, तो उनके अंक 19 तक पहुंच सकते हैं। लेकिन अब टीम के पास स्टार्क और डुप्लेसी जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे।
स्टार्क की गेंदबाजी और डुप्लेसी की बल्लेबाजी दिल्ली के लिए बेहद प्रभावी रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बिना, दिल्ली की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमजोर हो सकती हैं। स्टार्क की तेज गेंदबाजी विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बनती थी, जबकि डुप्लेसी की आक्रामक बल्लेबाजी टीम को अच्छी शुरुआत देने का काम करती थी।












Click it and Unblock the Notifications