MI vs DC: दिल्ली को एक ही दिन में डबल झटका! पहले प्लेऑफ से बाहर, फिर गेंदबाज पर चला BCCI का डंडा
DC vs MI: वानखेड़े की शाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पहले मुंबई इंडियंस ने 59 रन से हराकर उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर किया, और फिर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का ठप्पा लग गया। BCCI ने उन पर जुर्माना ठोका और डिमेरिट पॉइंट भी थमा दिया। मतलब एक ही मैच में हार भी और सजा भी!
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम सिर्फ 121 रन पर ढेर हो गई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/5 का स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजी में भी कमाल दिखाकर 59 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस हार के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं।

दिल्ली IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने शुरुआत में लगातार चार मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई।
मुकेश कुमार को मिली सजा
मैच के बाद दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाया गया। उन्होंने गुस्से में मैदान की चीजों से छेड़छाड़ की थी, जो लेवल 1 ऑफेंस (Article 2.2) के तहत आता है। IPL ने अपने बयान में बताया कि मुकेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। इसके चलते उन्हें मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट दिया गया।
मुंबई का तूफान, दिल्ली का बिखराव
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव (73*) और नमन धीर (24*) की पार्टनरशिप ने आखिरी दो ओवरों में 48 रन जोड़कर दिल्ली के होश उड़ा दिए। मुकेश कुमार का आखिरी ओवर इस बिखरते दिल्ली कैंपेन की एक झलक बना, जिसमें दो चौके और दो छक्के पड़े। स्टैंड-इन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी हार की बड़ी वजह 'आखिरी दो ओवरों में मिला झटका' बताया।
IPL का सबक: जीत की शुरुआत मायने नहीं रखती, अंत तक टिके रहना पड़ता है!
दिल्ली की कहानी बताती है कि IPL में सिर्फ अच्छी शुरुआत काफी नहीं होती। कंसिस्टेंसी और क्लच मोमेंट्स में कंट्रोल ही टीम को प्लेऑफ तक ले जाते हैं। अब सवाल यही है- क्या अगले सीजन में दिल्ली वापसी कर पाएगी?












Click it and Unblock the Notifications