Sarfaraz Khan Marriage: सरफराज खान ने कश्मीर में किया निकाह, सूर्या से लेकर अक्षर तक ने दी बधाई

Sarfaraz Khan Marriage: मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की रहने वाली लड़की से शादी रचा ली है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज खान अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं।

कश्मीर आए सरफराज खान: शोफियां के पशपोरा गांव की रहने वाली रोमाना जहूर से सरफराज खान ने शादी की है। सरफराज शादी के लिए कश्मीर गए थे और रोमाना जहूर के घर पर ही शादी से जुड़े सारे रस्मों को पूरा किया गया। सोशल मीडिया पर सरफराज खान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Sarfaraz Khan 1

दिल्ली में हुई थी मुलाकात: रोमाना जहूर और सरफराज की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोमाना दिल्ली में MSC कर रही थीं रोमाना सरफराज की बहन के साथ कॉलेज में पढ़ती थीं। इस दौरान दोनों कई बार एक साथ मैच देखने भी जाया करती थी। अपनी बहन के जरिए ही सरफराज की मुलाकात रोमाना से हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू किया और दोस्ती प्यार में बदल गई।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सरफराज को काले रंग की शेरवानी पहने देखा जा सकता है। सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। कई क्रिकेटरों ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जवाब में उन्हें बधाई दी। इसमें भारत के स्टार अक्षर पटेल, उमरान मलिक और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में ही सरफराज ने दिसंबर 2014 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+