ICC Rankings में बड़ा उलटफेर, स्मृति मंधाना की बादशाहत खत्म! दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
ICC Rankings, Deepti Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में है। वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों की नजर टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। इस बीच श्रीलंक के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने का काम कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर आईसीसी (ICC) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है।
दीप्ति बनीं दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज (ICC Rankings, Deepti Sharma)
दीप्ति शर्मा अपने करियर में पहली बार आईसीसी महिला टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 20 रन देकर 1 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पछाड़ दिया है। मौजूदा समय में दीप्ति 737 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं।

दमदार रहा है दीप्ति का प्रदर्शन
दीप्ति का टी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन बेहद निरंतर रहा है। उन्होंने अब तक 130 मैचों में 18.99 की औसत और मात्र 6.11 की शानदार इकॉनमी रेट से 148 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाजी के अलावा, ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दीप्ति का दबदबा कायम है, जहां वह दुनिया में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दीप्ति के अलावा भारतीय महिला टीम की अन्य खिलाड़ी भी रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाने में सफल रही हैं।
स्मृति मंधाना से छीना नंबर वन का ताज
श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में मैच-जिताऊ पारी खेलने वाली जेमिमा 5 स्थान ऊपर चढ़कर अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9वें नंबर पर आ गई हैं। टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गई हैं। गेंदबाजों की सूची में दीप्ति के बाद रेणुका सिंह 14वें स्थान के साथ दूसरी सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं।
पुरुष टीम का भी दबदबा बरकरार है। अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों में और वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजों की सूची में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने हुए हैं। एशिया कप फाइनल के हीरो रहे तिलक वर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर की श्रेणी में हार्दिक पांड्या दुनिया में चौथे पायदान पर बने हुए हैं। टी20 टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय पुरुष टीम दुनिया की नंबर-1 टीम बनी हुई है, जबकि महिला टीम वर्तमान में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज है।












Click it and Unblock the Notifications