अरे दीप्ति शर्मा ने क्या कर दिया? बन गईं वर्ल्ड नंबर वन, पाकिस्तानी खिलाड़ी को पछाड़ बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Deepti Sharma: ऐसा लगता है कि भारत की सभी टीमों ने इंग्लैंड को धोने की कसम खा ली है। अंडर 19 से लेकर सीनियर टीम और अब महिला टीम ने भी धमाल मचा दिया है। इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत ने इतिहास रचने का कार्य किया है। भारतीय महिलाओं का तहलका देखने को मिला है।

इंग्लैंड को चौथे टी20 मुकाबले में पराजित करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की लीड ली है। दीप्ति शर्मा ने अपनी धांसू गेंदबाजी से इंग्लिश महिलाओं को चित कर दिया। दीप्ति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

deepti sharma

टी20 क्रिकेट में दीप्ति शर्मा अब दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। टी20 क्रिकेट में दीप्ति शर्मा से आगे ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट का नाम है, उन्होंने 151 विकेट झटके हैं और दीप्ति शर्मा के नाम 128 मैचों में कुल 145 विकेट हैं। दीप्ति ने एक पाकिस्तानी को इस मामले में पछाड़ दिया।

Deepti Sharma नंबर वन स्पिनर

पाकिस्तान की निदा डार के नाम टी20 क्रिकेट में 160 मुकाबलों में कुल 144 विकेट हैं। दीप्ति ने उनको पीछे करते हुए नंबर दो की कुर्सी हासिल कर ली है। बतौर स्पिनर इस मुकाम पर आने वाली वह पहली स्पिनर हैं। मेगना मीडियम पेस गेंदबाजी करती हैं। इस तरह दीप्ति ने स्पिन विभाग में अपनी धाक जमाने का काम किया है।

Deepti Sharma के आंकड़े

दीप्ति ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है और धमाल मचाने का काम भी किया है। 5 टेस्ट मैचों में उनके नाम कुल 20 विकेट हैं। 106 एकदिवसीय मैचों में 135 और 128 टी20 मैचों में कुल 145 विकेट हैं और अभी तो यह टैली और आगे जाने वाली है। वह भारत की सफलतम ऑल राउंडर हैं। तीनों प्रारूप में दीप्ति शर्मा ने 3000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

भारत ने मैनचेस्टर टी20 में धांसू जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इससे पहले इंग्लैंड में भारत ने कोई टी20 सीरीज नहीं जीती थी, अभी एक मुकाबला बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+