VIDEO: 'कैमरा लेकर मिलने आया है,' MS धोनी को देखते ही पैरों में गिर पड़ा स्टार क्रिकेटर! क्या हुई बातचीत?

भारतीय क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी का कद किसी 'भीष्म पितामह' से कम नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर माही ने न केवल ट्रॉफियां जीतीं, बल्कि कई युवाओं का करियर भी संवारा है। यही कारण है कि विपक्षी टीम में होने के बावजूद खिलाड़ी उनके प्रति सम्मान दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक भावुक नजारा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला, जब मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपने पुराने कप्तान एमएस धोनी के पैर छूते नजर आए। आइए जानते हैं मैदान पर क्या-क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान दीपक चाहर जैसे ही धोनी के पास पहुंचे, उन्होंने झुककर उनके पैर छुए। धोनी ने तुरंत उन्हें गले लगा लिया। हालांकि, मस्ती-मजाक के लिए मशहूर धोनी ने यहां भी चाहर की टांग खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ा।

deepak chahar touches ms dhoni

चाहर के साथ एक कैमरामैन को देखकर धोनी ने हंसते हुए कहा, 'तुम आए, साथ में कैमरा लाए... अब हम बात नहीं कर पाएंगे।' धोनी का इशारा इस तरफ था कि कैमरे की मौजूदगी में वे खुलकर निजी बातचीत नहीं कर पाएंगे।

धोनी की कप्तानी में चमका था चाहर का करियर

दीपक चाहर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें निखारने में धोनी का बड़ा हाथ रहा है। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए चाहर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था, जिसके बाद उसी साल उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने चाहर को 9.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था, जिससे वह धोनी की टीम से अलग हो गए थे।


धोनी की वापसी के संकेत

IPL 2026 में चोट के कारण शुरुआती 6 मैचों से बाहर रहने के बाद, धोनी अब फिट नजर आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह 23 अप्रैल (गुरुवार) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+