'अगर मैं क्रिकेटर होता तो तुमसे शादी कर लेता', DHONI के चेले की बहन पर आया किसका दिल?
Deepak Chahar Sister Malti Instagram Post: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटो शेयर कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। मालती अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शानदार लुक के कारण मालती की तुलना अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस से की जाती है।
तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान
एक सुपरमॉडल और एक्ट्रेस के रूप में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मालती चाहर की तस्वीर पर फैंस भी अक्सर कमेंट्स करते रहते हैं। मालती चाहर की खूबसूरती को लेकर भी फैंस लगातार कमेंट्स करते रहते हैं। मालती की नई तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मिला शादी का प्रपोजल
मालती की खूबसूरती पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। उनकी तस्वीर पर एक फैन ने मजाकिया अंदाज में यहां तक कहा कि अगर वे क्रिकेटर होते तो उनसे शादी कर लेते, जबकि अन्य यूजर ने भी उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। मालती चाहर सिर्फ़ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कारणों की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं।
वेब सीरीज़ और विज्ञापनों में आ चुकी हैं नजर
मालती फेमिना मिस इंडिया दिल्ली साल 2014 में दूसरी रनर-अप रहीं और फेमिना मिस फोटोजेनिक और मिस सुडोकू जैसे खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2009 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब भी जीता था। मालती कई वेब सीरीज़ और विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं, जिससे मनोरंजन जगत में भी उनकी पहचान बनी है।
दीपक को धोनी ने दिलाई पहचान
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी मालती चाहर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। दरअसल, मालती चाहर के भाई दीपक चाहर का करियर बनाने में धोनी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। आईपीएल में धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दीपक चाहर लंबे समय तक खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एक बार फिर चेन्नई दीपक को अपने साथ जोड़ने को बेताब होगी।












Click it and Unblock the Notifications