Asia Cup 2022 के लिए दीपक चाहर की हो सकती है टीम में एंट्री, बस करना होगा यह काम

एशिया कप-2022 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के साथ ही तेज गेंदबाज दीपक चाहर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। दीपक चाहर को एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

नई दिल्ली, 11 अगस्त। एशिया कप-2022 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के साथ ही तेज गेंदबाज दीपक चाहर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। दीपक चाहर को एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पहले से काफी कमजोर दिखाई पड़ रही है। ऐसे में दीपक चाहर और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों को टीम में नहीं चयन किए जाने से फैंस में खासी नारजगी देखी जा रही है।

दीपक चाहर के पास टीम में आने का मौका

दीपक चाहर के पास टीम में आने का मौका

हालांकि, मीडया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक चाहर के पास अब भी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में वापसी करने का मौका है। जिंबाब्‍वे के खिलाफ भारतीय टीम को 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेलना है। इस सीरीज में दीपक चाहर टीम का हिस्सा हैं। अगर वह जिंबाब्‍वे के खिलाफ अपनी परफॉर्मेंस से सिलेक्टर्स का भरोसा जितने में सफल हो जाते हैं तो उन्हें एशिया कप की टिकट दी जा सकती है।

चोट से उबरने के बाद पहली बार खेलेंगे दीपक चाहर

चोट से उबरने के बाद पहली बार खेलेंगे दीपक चाहर

दरअसल, चोट के कारण लंबे समय से दीपक चाहर टीम से बाहर हैं। लगभग छह महीने बाद वह भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स के मन में उनके प्रदर्शन को लेकर दुविधा बनी हुई है। दीपक चाहर के पास जिंबाब्‍वे के खिलाफ अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। भारतीय चयन समिति के एक सदस्य ने इनसाइडस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में दीपक चाहर को लेकर कई बातों का जिक्र किया।

जिम्बाब्वे सीरीज पर रहेंगी सिलेक्टर्स की नजरें

जिम्बाब्वे सीरीज पर रहेंगी सिलेक्टर्स की नजरें

चयन समिति ने कहा कि जाहिर है, आप दीपक चाहर को सीधे एशिया कप के लिए नहीं चुन सकते हैं। खासतौर पर जब वह इतने लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहा हो। हमारे पास टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी को बदलने का विकल्प है। दीपक के पास जिम्बाब्वे में मौका होगा। यदि वह अच्छा करता है, अपनी लय वापस प्राप्त करता है, तो हम इस पर विचार करेंगे।

इन खिलाड़ियों की जगह मिल सकता है मौका

इन खिलाड़ियों की जगह मिल सकता है मौका

एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 3 तेज गेंदबाजों- आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह- को शामिल किया गया है। अगर दीपक चाहर सिलेक्टर्स का भरोसा जितने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें आवेश या अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। दीपक गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+