T20 WC से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, 5 महीने बाद 100% फिट हुआ ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ये खबर स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की फिटनेस से जुड़ी है।

नई दिल्ली, जुलाई 30: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ये खबर स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की फिटनेस से जुड़ी है। दरअसल, चाहर पूरी तरह से फिट हो गए हैं और टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है। इस साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान दीपक मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद बैंगलोर स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में वह अपनी पीठ चोटिल करा बैठे थे। जिस कारण वह आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं खेल सके।

ये भी पढ़ें- स्टैंड में बैठा फैन बना फील्डर, लपक ली मोईन अली की सिक्सर गेंद, पूरे स्टेडियम ने मिलकर किया सेलिब्रेट

मिश्रा जी ने दी अपटेड

मिश्रा जी ने दी अपटेड

दीपक चाहर के पूरी तरह से फिट होने की जानकारी अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। NCA में ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने चाहर के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा, ''CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) फैंस के लिए अच्छी खबर है। वह फिट है और बहुत जल्द ही टीम इंडिया और सीएसके की ओर से खेलने के लिए तैयार हो जाएगा। दीपक चाहर को बधाई।''

जिम्बाब्वे दौरे पर मिल सकता है मौका

जिम्बाब्वे दौरे पर मिल सकता है मौका

मौजूदा समय में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस दौरे के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने हैं, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस एकदिवसीय सीरीज के लिए चाहर की टीम में वापसी हो सकती है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का चयन अगस्त के दूसरे हफ्ते में किया जा सकता है। फिलहाल दीपक NCA में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं।

वापसी की पूरी उम्मीद

वापसी की पूरी उम्मीद

हाल ही में द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में 29 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम में वापसी की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगले महीने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन से पहले प्रमुख फिटनेस हासिल करने को लेकर वह पूरी तरह से उत्साहित हैं। चाहर काफी समय से नेशनल क्रिकेट अकादमी में ही हैं।

वर्ल्ड कप में दीपक से बहुत उम्मीद

वर्ल्ड कप में दीपक से बहुत उम्मीद

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसको लेकर दीपक चाहर से बहुत सी उम्मीदें लगाई जा रही है। वह शुरुआती ओवर्स (पावरप्ले) में टीम के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं। चाहर पावरप्ले में कंजूसी से गेंदबाजी करने और विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं, इसी कारण वह टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज भी है।

याद दिला दें कि, पिछले साल यूएई में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए बहुत खराब रहा था। पहले ही राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था, लेकिन इस बार टीम को खिताबी जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा है।

ऑलराउंडर का रोल भी निभा सकते हैं चाहर

ऑलराउंडर का रोल भी निभा सकते हैं चाहर

दीपक चाहर भारत के लिए गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय टीम की ओर से खेले 20 टी20 मैचों में उन्होंने 22.27 की औसत से कुल 26 विकेट चटकाए हैं। वनडे में भी उनके नाम पर 7 मैचों में 10 विकेट दर्ज है। इसके अलावा दीपक एकदिवसीय फॉर्मेट में दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वह निचले क्रम में बढ़िया बल्लेबाज की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+