BCCI के पदाधिकारी हुए मालामाल, वेतन-भत्तों में हुई हैरान करने वाली वृद्धि
विदेश में एक दिन काम के लिए जाने पर भी बड़ी राशि देने की घोषणा हुई है। अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में निर्णय लिया गया।

Perks of BCCI Office Bearers: यह बात सब जानते हैं कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को काफी पैसा मैचों से और अन्य तरीकों से मिलता है। इसके अलावा बोर्ड में काम करने वाले पदाधिकारियों की भी बल्ले-बल्ले होती है। पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते हैरान करने वाले होते हैं। विदेशों में जाने के लिए भी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। पदाधिकारियों को बाहर टूर पर जाने के लिए कुछ नहीं देना होता।
बीसीसीआई पदाधिकारियों के भत्तों में वृद्धि को लेकर निर्णय अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में लिया गया लेकिन यह अक्टूबर 2023 से लागू किया जाएगा। इसके पीछे कारण यह है कि अक्टूबर 2022 से लेकर सितम्बर 2023 तक के लिए अनुबंध पहले से ही लागू किया जा चुका है।
पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी, ट्रेजरर और जॉइंट सेक्रेटरी को भारत में मीटिंग के लिए प्रति दिन 40000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा इनके लिए बिजनेस क्लास में यात्रा की व्यवस्था होगी। काम के लिए ट्रेवल करने पर उनको 30000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा भारत और विदेश दोनों जगह उनको रहने के लिए सूइट बुक करने की सुविधा भी होगी।
राज्य संघ के पदाधिकारियों को ट्रेवल के लिए प्रति दिन 30 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा विदेश में यह राशि 400 डॉलर प्रति दिन होगी। महिला और पुरुष टीमों के कोच चुनने वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति के हर सदस्य को मीटिंग के लिए 3।5 लाख रुपये मिलेंगे। उनके लिए विदेश में काम नहीं होता लेकिन ऐसा कुछ होने पर 400 डॉलर प्रति दिन के दिए जाएंगे।
बीसीसीआई पदाधिकारियों का मानद पद होता है। इनको अच्छी तनख्वाह मिलती है। सीईओ को विदेशी दौरे पर प्रति दिन 650 डॉलर के हिसाब से भत्ता मिलेगा। इसके अलावा भारत में प्रति दिन 15 हजार के हिसाब से भत्ता मिलेगा। इस तरह बीसीसीआई ने पदाधिकारियों की सैलरी स्ट्रकचर में बड़ा बदलाव किया है।












Click it and Unblock the Notifications