IPL 2025: आईपीएल में प्लेयर रिटेन की डेडलाइन घोषित, जानिए कब है अंतिम तिथि
IPL 2025: आईपीएल के लिए गवर्निंग काउंसिल की तरफ से कुछ अहम घोषणाएं हुई हैं। रिटेन किये जाने वाले प्लेयर्स की संख्या से लेकर राईट टू मैच को लेकर निर्देश जारी किये हैं। इस बीच अब रिटेंशन लिस्ट जारी करने की तारीख़ भी सामने आई है। इसके लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल टीमों के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी करने के लिए डेडलाइन रखी गई है। इसमें समय काफी दिया गया है। टीमों को अब निर्णय लेने पर दिमाग लगाना होगा। 31 अक्टूबर तक टीमें अपने रिटेन प्लेयर्स की घोषणा कर सकती हैं।

गौरतलब है कि रिटेन प्लेयर्स को अधिकतम 18 करोड़ में रखा जा सकता है। 4 करोड़ का न्यूनतम ब्रेकेट है, जो अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए है। टीमों के पास अब पर्स में भी पैसा ज्यादा होगा। दिग्गज खिलाड़ी नीलामी में इधर से उधर होते हुए देखे जा सकेंगे।
गौरतलब है कि आईपीएल टीमों को अधिकतम पांच प्लेयर रिटेन करने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा एक खिलाड़ी राईट टू मैच के तहत रखा जा सकता है। बाकी सभी प्लेयर्स को ऑक्शन पूल में आना होगा। विदेशी प्लेयर्स को अगले साल मिनी ऑक्शन में आने के लिए इस बार के मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
पर्स में धन राशि बढ़ने के बाद अब टीमें और ज्यादा खर्च कर पाएंगी। 120 करोड़ धन राशि के साथ नीलामी में आकर फ्रेंचाइजी प्लेयर्स के बल्ले-बल्ले कर देंगी। इस बार भी कोई न कोई खिलाड़ी ऐसा होगा, जिसके ऊपर बोली लगाने के लिए टीम मालिक ऑल आउट जाएंगे।
विदेशी प्लेयर्स के लिए बीसीसीआई ने काफी विचार किया है। नीलामी में खरीदे जाने के बाद अगर कोई खिलाड़ी इवेंट छोड़कर जाएगा, तो उसके लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे। उस खिलाड़ी को बैन कर दिया जाएगा। कई बार ऐसा हुआ है, जब खिलाड़ी नीलामी के बाद टीम छोड़कर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications