DC vs SRH: कौन हैं जीशान अंसारी, पिता चलाते थे टेलरिंग की दुकान, अब IPL में हुई धांसू एंट्री!

DC vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। सनराइजर्स के लिए जीशान इस मैच में खेलेंगे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक बदलाव किया और समीर रिजवी की जगह केएल राहुल को मौका मिला है।

जीशान अंसारी ने किया डेब्यू (DC vs SRH IPL 2025)

जीशान अंसारी आईपीएल 2025 नीलामी में 40 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए थे। हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने जीशान अंसारी पर भरोसा जताया। इसके साथ ही दिल्ली के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल कर टीम ने भी उन पर विश्वास जताने का काम किया है। जीशान अंसारी की कोशिश गेंद के साथ अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

DC vs SRH 1

आखिर कौन हैं जीशान अंसारी

जीशान अंसारी उत्तर प्रदेश और इंडिया अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। जीशान ने फर्स्ट क्लास के 5 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। जीशान ने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में यूपी के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। जीशान ने उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के 7 मुकाबलों में 7.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा वह 2016 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे।

बचपन से गेंदबाजी में माहिर जीशान ने अपने कोच गोपाल सिंह से गुगली का हुनर सीखा और उस हुनर को यूट्यूब पर शेन वॉर्न के वीडियो देखकर और भी परफेक्ट किया। यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। जीशान के पिता नईम अंसारी लखनऊ के आईटी चौराहे पर टेलरिंग की दुकान चलाते थे। ऐसे में पैसों की तंगी के बीच उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+