DC vs RR: संजू सैमसन ने हासिल की IPL की धांसू उपलब्धि, केएल राहुल को पछाड़ा

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन ने शुरुआती तीन मैचों में कप्तानी नहीं थी, उस दौरान वह चोट की वजह से कीपिंग करने में समर्थ नहीं थे। इसके बाद रियान पराग को यह जिम्मेदारी दी गई थी। पराग की कप्तानी में रॉयल्स का प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज मैदान पर उतरते ही संजू सैमसन ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली। सैमसन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे वह केएल राहुल को भी पीछे छोड़ गए हैं। राहुल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।

dc vs rr

सैमसन ने आईपीएल में कप्तानी करने के मामले में राहुल को पछाड़ दिया है। उनके मैचों की संख्या राहुल से ज्यादा है। केएल राहुल इस सीजन सिर्फ प्लेयर के तौर पर ही खेल रहे हैं। दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे हैं। सैमसन ने आईपीएल में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए ही कप्तानी की है।

संजू सैमसन का कीर्तिमान (DC vs RR)

सैमसन ने 65 मैचों में कप्तानी करते हुए 32 में जीत और 31 मैचों में हार का सामना किया है। राहुल ने आईपीएल में 64 मैचों में कप्तानी करते हुए 31 मैचों में जीत और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना किया था। इस तरह केएल राहुल संजू सैमसन से पीछे हैं।

धोनी का नाम टॉप पर (DC vs RR)

आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानी कर जीत दर्ज करने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। दो साल बाद वह फिर से कप्तानी कर रहे हैं। धोनी ने 200 मैचों में कप्तानी कर 100 जीत दर्ज की है। बाकी सभी प्लेयर्स उनसे पीछे हैं। उनके नाम यह बड़ा कीर्तिमान है। टाइटल जीत के मामले में धोनी और रोहित शर्मा दोनों बराबर हैं, दोनों ने 5-5 ख़िताब हासिल किये हैं। रोहित शर्मा, कोहली और गौतम गंभीर ने 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

दिल्ली के लिए पोरेल ने बनाए सर्वाधिक रन

राजस्थान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट पर 188 रनों का खड़ा किया। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक पोरेल रहे। उन्होंने 49 रनों की पारी खेली। कप्तान अक्षर पटेल ने भी 14 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+