DC vs PBKS: पंजाब के खिलाफ दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Delhi Capitals vs Punjab Kings, IPL 2023: आईपीएल का 59वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

DC vs PBKS Match, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 59वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच ये भिड़ंत राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम अपने घर में पंजाब को शिकस्त देना चाहेगी। आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल पर पंजाब, दिल्ली की तुलना में मजबूत स्थिति में है। फिलहाल, पंजाब के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
प्लेऑफ में जाने के लिए पंजाब को जीतना होगा आज का मैच
दिल्ली (DC) अंकतालिका में आठ अंक के साथ सबसे नीचे विराजमान है, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) दस अंक के साथ अपने 8वें स्थान पर है। दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है, जबकि पीबीकेएस बीच की स्थिति में है, पंजाब को प्लेऑफ में जाने के लिए आज की जीत ही उन्हें बचाए रख सकती है।
डीसी बनाम पीबीकेएस हेड टू हेड रिकॉर्ड
आइए डीसी बनाम पीबीकेएस के आज के मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं। दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेल गए हैं, जिसमें से 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, और 15 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव, फिल सॉल्ट, मनीष पांडे, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल, अमन खान, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीन दुबे, विक्की ओस्तवाल।
Recommended Video
पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, शिवम सिंह , हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, अथर्व तायदे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, राज बावा।












Click it and Unblock the Notifications