DC vs LSG: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, दिल्ली-लखनऊ मैच में आज कौन जीतेगा?
DC vs LSG Winner Prediction: आईपीएल में वीकेंड समाप्त होने के बाद अब फिर से एक मुकाबले वाला दिन आ गया है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज मुकाबला है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन प्लेयर्स के फ़ौज है लेकिन लीडरशिप में बदलाव किया गया है। प्लेयर्स इधर-उधर भी हुए हैं।
किसी भी टीम के लिए पहला मुकाबला हमेशा खास होता है। दिल्ली और लखनऊ की टीमों के लिए भी अहम मैच है और जीत के साथ शुरुआत करना कौन नहीं चाहता। दिल्ली कैपिटल्स दूसरी बार अक्षर पटेल के कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। पिछले सीजन वह एक मैच में कप्तान थे।

ऋषभ पंत के लिए लखनऊ में एक नया अनुभव होगा। वह 27 करोड़ की रकम के साथ वहां गए हैं, इस बड़ी राशि का दबाव भी उनके ऊपर निश्चित रूप से रहने वाला है। केएल राहुल पिछले साल लखनऊ के कप्तान थे लेकिन इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
DC vs LSG हेड टू हेड
जहाँ तक हेड टू हेड की बात है, तो लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल में अब तक कुल 5 ही मुकाबले खेले गए हैं। इन पांच मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने दो बार जीत दर्ज करने में सफलता पाई है। 3 मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारी है।
DC vs LSG मैच में कौन जीतेगा
विशाखापट्टनम में मैच है और वहां पिच सपाट होने के आसार हैं। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी कहा जा सकता है। दोनों टीमों के पास अच्छे हिटर हैं लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स का पूर्व में भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस हिसाब से लखनऊ इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।
DC vs LSG मैच में पिच और वेदर कैसा रहेगा
जहाँ तक मौसम का सवाल है, तो थोड़ी संभावना बारिश की है लेकिन मैच में शायद इसका असर नहीं पड़ने वाला है। फैन्स को एक पूर्ण मुकाबला देखने का मौका मिलेगा और चौके-छक्कों की बारिश भी होगी। सपाट पिच पर यही होता आया है।












Click it and Unblock the Notifications