DC vs LSG: दिल्ली-लखनऊ के मैच में आज कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
DC vs LSG Winner Prediction: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में लखनऊ जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स अभी तक प्लेऑफ़ में जाने की दौड़ में शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स बाहर है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास अब खोने को कुछ नहीं है, ऐसे में ऋषभ पन्त की टीम घरेलू फैन्स का मनोरंजन करने का प्रयास करेगी। दिल्ली की टीम धांसू खिलाड़ियों से भरी हुई है लेकिन इस सीजन प्रदर्शन देखने को नहीं मिला और यही वजह है कि उनको बाहर होना पड़ा है।

केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स अब हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में मिली करारी हार को भूलकर आगे बढ़ना चाहेगी। इस टीम के पास भी क्षमतावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। अच्छी बैटिंग और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।
दिल्ली और लखनऊ हेड टू हेड
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अभी तक कुल चार मुकाबले ही खेले गए हैं। इन मैचों के आंकड़ों को देखा जाए, तो लखनऊ आगे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को महज एक मुकाबले में ही जीत मिली है।
दिल्ली और लखनऊ के मैच में कौन जीतेगा
घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा दिल्ली को मिलेगा लेकिन लखनऊ का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। लखनऊ के ऊपर दबाव रहेगा और दिल्ली बिना प्रेशर के खेलने वाली है। इस स्थिति में दिल्ली भारी पड़ सकती है। हालांकि टक्कर की उम्मीद की जा सकती है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में जीत सकती है।
दिल्ली और लखनऊ लाइव मैच
मुकाबला लाइव देखने के लिए फैन्स के पास कई विकल्प मौजूद हैं। दिल्ली और लखनऊ का मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर भी मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications