DC vs CSK Tickets: दिल्ली-चेन्नई मैच का टिकट 56000 का, कम प्राइस वाले टिकटों के लिए मारामारी
CSK vs DC Ticket: इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबलों के बीच 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
टिकट प्राइस की बात करें तो इस मैच के लिए कीमतें 1650 से शुरू होकर 56,000 तक पहुंच रही हैं। खास बात यह है कि सबसे सस्ता टिकट पहले ही बिक चुका है। अन्य प्राइस वाले टिकट भी तेजी से बिक रहे हैं।

सबसे सस्ते टिकट
इस मुकाबले के लिए शुरुआती टिकट ₹1650 था, जो अब पूरी तरह से sold out हो चुका है। इसके बाद उपलब्ध सस्ते टिकट इस प्रकार हैं।
₹2,200
₹2,400
₹2,500
मिड-रेंज टिकट
₹4,900
₹7,700
हाई-एंड टिकट
₹9,450
₹12,000
₹24,500
हॉस्पिटैलिटी और वीआईपी टिकट
₹42,000
₹56,000
इन टिकट्स में फैंस को एसी लाउंज, फूड और बेवरेज, और प्रीमियम व्यूइंग एरिया जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सबसे धांसू टिकट यही होते हैं, उनको प्रीमियम श्रेणी का टिकट कहा जाता है।
स्टेडियम सेक्शन की जानकारी
अरुण जेटली स्टेडियम के अलग-अलग सेक्शन में टिकट की कीमतें सीट के लोकेशन और सुविधाओं के आधार पर तय की गई हैं।
- हिल ए और हिल बी सेक्शन - प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी
- ईस्ट स्टैंड - संतुलित और लोकप्रिय व्यू
- नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट स्टैंड - बजट फ्रेंडली ऑप्शन
- कॉर्पोरेट बॉक्स - वीआईपी अनुभव
फैंस के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन?
अगर आप बजट में मैच देखना चाहते हैं, तो ₹2,200 से ₹2,500 के टिकट सबसे बेहतर विकल्प हैं। वहीं, अच्छा व्यू और आरामदायक अनुभव के लिए ₹4,900 या ₹7,700 के टिकट चुनना सही रहेगा।
क्यों खास है ये मुकाबला?
दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाला यह मुकाबला हमेशा से हाई-इंटेंसिटी रहा है। चेन्नई की अनुभवी टीम और दिल्ली की युवा ब्रिगेड के बीच यह टक्कर फैंस के लिए एक शानदार क्रिकेटिंग एक्सपीरियंस लेकर आएगी।
कैसे करें टिकट बुक
- अपने मोबाइल में District by Zomato ऐप ओपन करें (या Zomato ऐप में District सेक्शन पर जाएं)
- सर्च करें: IPL 2026 / Delhi Capitals vs Chennai Super Kings
- मैच सेलेक्ट करें (5 मई, दिल्ली)
- "Book Tickets" पर क्लिक करें
- अब आपके सामने स्टेडियम का पूरा सीट मैप आएगा
- अपनी पसंद का सेक्शन चुनें (जैसे East Stand, Hill B, North Stand)
- सीट/प्राइस सेलेक्ट करें (₹2200 से ₹56,000 तक)
- सीट कन्फर्म करके "Proceed to Pay" पर क्लिक करें
- पेमेंट करें (UPI / Card / Net Banking)
- बुकिंग कन्फर्म होते ही आपको E-ticket मिल जाएगा












Click it and Unblock the Notifications