तैयार हो गई IPL की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन! इस टीम के सभी खिलाड़ी हैं मैच विनर

DC squad IPL 2025 playing 11: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए बहुत ही मजबूत टीम बनाने में सफल रही है। टीम के पास कुछ बेहतरीन मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, नीलामी के बाद दिल्ली की टीम की चर्चा उतनी नहीं हो रही है जितनी कुछ अन्य टीमों की हो रही है, लेकिन अगर आप गौर से देखेंगे, तो आपको ये महसूस होगा कि दिल्ली के पास कई शानदार खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है।

काफी मजबूत है दिल्ली की टीम

दिल्ली की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन है, जो किसी भी मैच को पलट सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी में विस्फोटक बल्लेबाज और शानदार तकनीकी खिलाड़ी हैं, वहीं गेंदबाजी में भी बेस्ट स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों का अच्छा संयोजन मौजूद है। इसके अलावा टीम के पास जो कप्तानी और कोचिंग स्टाफ है, वह भी बहुत ही सशक्त है, जो टीम को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

Delhi 1

दिल्ली कैपिटल्स में कई दमदार खिलाड़ी

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कई दमदार खिलाड़ी खरीदे हैं। इन खिलाड़ियों में फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, मिचेल स्टार्क, दुष्मांता चमीर, डोनावन फरेरिया, मोहित शर्मा, समीर रिजवी और करुण नायर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इन नामों के साथ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

केएल राहुल को मिल सकती है कप्तानी

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करें तो केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। केएल राहुल ओपनिंग बल्लेबाज और कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभा सकते हैं। उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। युवा ऑस्ट्रेलियाई टैलेंट जैक फ्रेजर मैकगर्क पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ टीम को अच्छी शुरुआत मिल सकती है। आइए एक नजर डालते हैं टीम की संभावित प्लेइं इलेवन पर...

ये सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, ट्रस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स 2025 टीम

केएल राहुल, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, हैरी ब्रूक, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डू प्लेसिस, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुशमंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी और करुण नायर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+