ECB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर डेविड मलान ने खड़े किए सवाल, इस बात पर जताया एतराज
इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मलान इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स से खुश नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। डेविड मलान को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।
England central contract system Dawid Malan: इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मलान इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। डेविड मलान को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं, लेकिन वह टीम की तरफ से मिलने वाली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निराश हैं।

डेविड मलान ने इस बात पर जताया एतराज
स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से डेविड मलान ने इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को हैरान करने वाला बताया। डेविड मलान के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट पर अधिक फोकस देने की वजह से उन्हें एक इंक्रीमेंटल डील दी गई है। लेकिन एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार और टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने अपना यह कॉन्ट्रैक्ट खो दिया है। ऐसे में मलान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हैरानी जताई है।

टेस्ट क्रिकेट की तरफ ज्यादा झुकाव
डेविड मलान ने कहा कि अगर आप तीन साल तक लगातार रैंकिंग में चौथे-पांचवें स्थान पर बने हुए हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि आपको पहचान मिले। लेकिन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट की तरफ ज्यादा झुका हुआ दिखाई पड़ता है। व्हाइट बॉल से किए गए प्रदर्शन का असर कॉन्ट्रैक्ट में उतना देखने को नहीं मिलता, जितना की रेड बॉल वालों के लिए दिखाई पड़ता है।

समझ नहीं आता यह भेदभाव
मलान ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में होने वाले भेदभाव उनके समझ से परे हैं। उन्होंने क्रिस जॉर्डन का उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिस जॉर्डन को 2022-23 सीजन के लिए किसी भी तरह का कॉन्ट्रेक्ट नहीं दिया गया है। जबकि जॉर्डन इंग्लैंड का सबसे ज्यादा टी 20 विकेट लेने वाला गेंदबाज है। लेकिन उनके पास कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, ये कुछ ऐसे फैसले हैं जो मुझे समय नहीं आता। इसके बावजूद इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अधिक से अधिक मैच जीतने में टीम की मदद करते रहना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications