David Warner: अगले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे डेविड वॉर्नर, टी20 और वनडे को लेकर कही ये बात
David Warner to retire from Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले साल एशेज के बाद वह टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं। डेविड वॉर्नर ने भी इसको लेकर बयान दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हाल ही में संपन्न हुए टी-20 विश्वकप से जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई उसके बाद डेविड वॉर्नर समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के भविष्य पर तलवार लटक रही है। ऐसे में डेविड वॉर्नर ने खुद से ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है।
इसे भी पढ़ें- VIDEO: भारत आकर वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, हेडन ने बढ़ाया हौसला

मैथ्यू हेडन ने बदलाव की मांग उठाई
गौर करने वाली बात है कि दिग्गज क्रिकेट मैथ्यू हेडन ने टीम में नई पीढ़ि की वकालत की थी, उन्होने कहा था कि अगले विश्वकप से पहले कुछ खिलाड़ियों को खुद से हट जाना चाहिए। अगले साल वनडे विश्वकप भारत में होने जा रहा है। इसके बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 विश्वकप का आयोजन 2024 में होना है। हालांकि डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की बात कही है लेकिन फिलहाल वह वनडे और टी-20 दोनों ही खेलते रहना चाहते हैं। माना जा रहा है कि टेस्ट को अलविदा कहने के बाद वह अगले साल वनडे विश्वकप में हिस्सा लेंगे और 2024 के टी-20 विश्वकप के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 12 महीने का सफर बचा
डेविड वॉर्नर ने कहा कि संभवत: टेस्ट क्रिकेट में मैं अब सिर्फ 12 ही महीने रहूं। वॉर्नर ने कहा कि मुझे सीमित ओवर का गेम काफी पसंद है, यह जबरदस्त होता है। गौर करने वाली बात है कि ऑस्ट्रेलिया में बदलाव की शुरुआत 2015 में एशेज के बाद से हुई, अब आने वाले 18 महीनों में कई वरिष्ठ खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा अगले साल 36 साल के हो जाएंगे, नाथन लायन 35 के, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड 32 के हो जाएंगे। वहीं स्टीव स्मिथ की बात करें तो वह 33 वर्ष के हैं और शायद वह अभी कुछ साल खेलते रहना चाहेंगे। इस टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के फेल होने के बाद भी वॉर्नर ने 2024 के विश्वकप से खुद को अलग करने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

2024 विश्वकप खेलना चाहते हैं वॉर्नर
वॉर्नर ने कहा कि टी20 क्रिकेट का खेल मुझे बहुत पसंद है, मैं 2024 के विश्वकप को देख रहा हूं। जो लोग कह रहे हैं कि मैं खत्म हो चुका हूं, उन्हें आगे देखना चाहिए। जब मैं बिग बैश में खेलता हूं तो मैं जेसन सांघा और अन्य युवा खिलाड़ियों को मदद कर सकता हूं जो मेरे साथ होंगे। अगर वो सीखना चाहते हैं और मुझे मौका मिलता है तो मैं फिर से कप्तान बनने के तैयार हूं, मेरे लिहाज से यह उनके लिए जबरदस्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications