डेविड वॉर्नर ने दिए रिटायरमेंट के संकेत! फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ करेंगे क्रिकेट कॉमेंट्री
डेविड वॉर्नर ने कहा कि वो रिटायरमेंट के बाद शेन वार्न और एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद खल रही उनकी कमी को भरने की कोशिश करेंगे। एंड्रयू साइमंड्स और शेन वॉर्न का कुछ महीने पहले ही निधन हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने बताया है कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद फॉक्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ जुड़ेंगे और क्रिकेट कॉमेंट्री करेंगे। डेविड वॉर्नर ने कहा कि वो रिटायरमेंट के बाद शेन वार्न और एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद खल रही उनकी कमी को भरने की कोशिश करेंगे, इसीलिए वो फॉक्स स्पोर्ट्स कॉमेंट्री टीम में शामिल होंगे। हालांकि डेविड वॉर्नर ने यह भी साफ कहा है कि वो क्रिकेट खेलना अभी जारी रखेंगे।
आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। पिछले कुछ महीनों से खराब दौर से गुजर रहे वॉर्नर ने 3 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था और उसे दोहरे शतक में तब्दील किया था। डेविड वॉर्नर का यह 100वां टेस्ट मैच था।
डेविड वॉर्नर के फॉक्स स्पोर्ट्स में आने की चर्चाओं को लेकर फॉक्सटेल के सीईओ पैट्रिक डेलनी ने कहा है कि कॉमेंट्री टीम में शेन वॉर्न और एंड्रयू साइमंड्स की जगह को भरना काफी मुश्किल था, लेकिन कुछ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला हुआ कि वॉर्नर को उनकी जगह टीम में लाया जाएगा, क्योंकि वॉर्नर बहादुर और फाइटर हैं। पैट्रिक डेलनी ने कहा कि मुझे लगता है कि उन दोनों को बदलने के लिए मौजूदा खिलाड़ियों में से किसी एक कॉमेंटेटर जोड़ना होगा और शायद वो नाम डेविड वॉर्नर का है।
डेलनी ने बताया कि वार्नर ने इस स्टेप के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह फॉक्स क्रिकेट टीम में शामिल होने से खुश हैं और कहा कि वह अगले साल जहां भी प्रभाव डाल सकते हैं वहां प्रभाव डालना चाहते हैं। हालांकि वॉर्नर ने इस दौरान यह भी साफ किया कि वो इस दौरान खेलना जारी रखेंगे।
वार्नर ने कहा है, "मैं फॉक्स क्रिकेट टीम में शामिल होने का मौका पाकर खुश हूं।" "मैं अगले 12 महीनों में इस टीम के साथ जुड़ा रहूंगा। मैं खेलना जारी रखूंगा और यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि एक बार जब मैं अपना करियर समाप्त कर लूंगा, तब भी मैं उस खेल में शामिल रहूंगा जिसे मैं प्यार करता हूं और जिस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications