'आज कोई भी जीते फाइनल तो आरसीबी ही जीतेगी', दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

David Warner final predictions: साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल खिताब दिलाने वाले डेविड वार्नर ने आईपीएल 2025 पर बड़ी भविष्यवाणी की है। वार्नर आईपीएल इतिहास के तीन विदेशी कप्तानों में से एक हैं जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों को खिताब दिलाया है। डेविड वार्नर का मानना है कि 3 जून को आईपीएल का एक नया चैंपियन बनेगा। उन्होंने खासतौर पर जोश हेज़लवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत में अहम भूमिका बताया है।

हैदराबाद से आरसीबी हार गई थी फाइनल (David Warner final predictions)

आरसीबी ने पहले ही क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जिससे वे खिताब के सबसे मजबूत दावेदार बन गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2016 में वार्नर ने ही आरसीबी को फाइनल में हार का सामना कराया था। उस मैच में वार्नर ने 38 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 208/7 का बड़ा स्कोर दिलाया था, जबकि विराट कोहली और उनकी टीम आखिरी तक संघर्ष करती रही और मैच हार गई।

David Warner 1

खत्म होगा आरसीबी का खिताबी सूखा

इस बार वार्नर को भरोसा है कि आरसीबी का खिताबी सूखा खत्म होगा। लेकिन इस बार विराट कोहली के बजाय जोश हेज़लवुड उनकी टीम के लिए मैन ऑफ़ द मैच साबित होंगे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेज़लवुड ने कंधे की चोट के बाद वापसी करते हुए क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3.1 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच अपने नाम किया। ऐसे में फाइनल में भी उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विराट कोहली पर रहेगी नजर

विराट कोहली की भी इस सीजन में आरसीबी के लिए शानदार भूमिका रही है। उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। खास बात यह है कि जब भी कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक बनाया, आरसीबी ने हर बार जीत दर्ज की। यह कोहली का IPL में पांचवां ऐसा सीजन है जिसमें उन्होंने 600 रन से ज्यादा बनाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+