ब्रॉड के 'बनी' बनकर बोल्ड हुए डेविड वार्नर, एक ही गेंदबाज ने एशेज में 15वीं बार किया आउट- VIDEO
The Ashes ENG vs AUS 2023: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया पर थोड़ी हावी दिखाई दे रही है। अंग्रेजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर तेज 393 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया।
इसके बाद कंगारू पारी के दो बल्लेबाजों को भी जल्दी आउट कर दिया। पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने बगैर किसी नुकसान के 14 रन बना दिए थे।

लेकिन, दूसरे दिन के पहले सेशन में वार्नर और लाबुशेन के रूप में दो बड़े विकेट जल्दी गिर गए। डेविड वॉर्नर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया। बाए हाथ का अनुभवी बल्लेबाज ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गया।
टेस्ट क्रिकेट में डेविड वार्नर ब्रॉड के 'बनी' (Bunny) हैं यानी उनको ये गेंदबाज बार-बार आउट कर चुका है। ब्रॉड ने वार्नर को एशेज में 15 बार चलता किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एशेज क्रिकेट के इतिहास में ब्रॉड से ज्यादा किसी बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आउट करने के मामले केवल दो ही बार नजर आते हैं।
ग्लैन मैक्ग्रा ने अंग्रेज ओपनर माइकल अथर्टन को 19 बार आउट किया था। इसके अलावा एलेक बेडसर ने अर्थर मॉरिस को 18 बार आउट किया है। ब्रॉड के पास मौजूदा एशेज में यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
टेस्ट मैचों में वार्नर ने ब्रॉड के सामने पूरी तरह से घुटने टेके हैं। ब्रॉड ने इस बल्लेबाज को 734 गेंद की है, जिस पर 397 रन बने हैं और 15 बार वार्नर आउट हुए हैं, जिसमें वार्नर का औसत 26.46 का है।
इंग्लैंड में यह आंकड़े और भी जबरदस्त हो जाते हैं क्योंकि ब्रॉड ने अपनी धरती पर वार्नर को 329 गेंदों पर केवल 158 रन देकर 9 बार आउट किया है, जिसमें डेविड ने सिर्फ 17.55 के औसत से बल्लेबाजी की है।
ताजा मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन साथ साथ खेल रहे हैं। 36 साल के ब्रॉड अभी तक टेस्ट मैचों में 584 विकेट ले चुके हैं। 600 टेस्ट विकेट लेते ही वे जेम्स एंडरसन के बाद यह कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications