AUS vs NZ: इंजरी से वापस आते ही ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में बल्ले से मचाई धूम
Australia vs New Zealand, 27th Match; न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की है। साल 2023 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने वाले ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। पिछले पांच मैचों में चोट की वजह से टीम से बाहर रहने वाले ट्रेविस हेड ने मैदान में आते ही चौके-छक्कों की बारिश कर दी। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास: ट्रेविस हेड ने मैच के दौरान 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऐसा करने के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड कप 2023 में सबसे कम गेंद में अर्धशतक लगाने के मामले में कुसल मेंडिस का नाम सबसे आगे था। कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से खेलते हुए 25 गेंद में अर्शतक लगाया था। लेकिन इस लिस्ट में टॉप पर अब ट्रेविस हेड पहुंच गए हैं। वही कुसल मेंडिस के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। मैक्सवेल ने 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

बड़े स्कोर की ओर ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों ही बल्लेबाजों ने आते ही चौके-छक्कों की बौछार लगा दी। यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 10 ओवर में ही 118 रन का स्कोर बना लिया। ऑस्ट्रेलिया ने एक मजबूत स्थिति में अपने आपको पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश अब यहां से एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
गेंदबाजों की जमकर धुनाई: न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाज को रोकने में कामयाब नहीं हो सका। ट्रेंट बोल्ट सहित मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन भी इन दोनों ही बल्लेबाजों के आगे बेबस और लाचार नजर आए। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से तेज गेंदबाजों पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया। वहीं कप्तान टॉम लेथम ने बीच में मिचेल सैंटनर के हाथों में गेंद दी। लेकिन सैंटनर भी इन दोनों बल्लेबाज को रोकने में असफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications