पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताई विराट कोहली की सबसे बड़ी गलती, कहा- नहीं करना चाहिए था ऐसा काम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एशिया कप के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। विराट कोहली की प्रैक्टिस से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
नई दिल्ली, 19 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एशिया कप के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। विराट कोहली की प्रैक्टिस से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट पर जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि लंबे समय से जिस फॉर्म की तलाश में कोहली हैं वो उन्हें एशिया कप में हासिल हो जाएगा।

एशिया कप में होगी कोहली से उम्मीदें
भारतीय टीम को भी अपने पूर्व कप्तान से एशिया कप खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रनों की उम्मीद होगी। कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। ऐसे में वो एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में पाक गेंदबाजों पर हमला बोल सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
Recommended Video

दानिश कनेरिया ने बताई कोहली की गलती
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है। इंडिया टूडे को दिए अपने इंटरव्यू में दानिश कनेरिया ने कहा कि साल 2021 टी 20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली ने वनडे और टेस्ट में भी अपनी कप्तानी खो दी और फिर बोर्ड के मुद्दे और कई तरह के बयान मीडिया में आए। जिससे विराट कोहली का मनोबल बतौर बल्लेबाज निश्चित तौर पर नीचे गिरा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली को खेलना चाहिए था मैच
दानिश कनेरिया ने कहा कि मुझे लगता है कि विराट कोहली को क्रिकेट पर, अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर वह कुछ और साल खेलना चाहता है तो उन्हें प्रदर्शन करने की जरूरत है। कोहली को अपने कार्यभार का प्रबंधन करने के लिए आईपीएल मैचों को छोड़ देना चाहिए था और वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी 20 सीरीज सहित अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेना चाहिए था।

यहां हो गई विराट कोहली से बड़ी गलती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कोहली ने अंतरराष्ट्रीय मैचों को मिस करके गलत किया। उन्हें कुछ आईपीएल खेलों को छोड़ देना चाहिए था लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नहीं छोड़ना चाहिए था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट उन्हें वापस फॉर्म में ला सकता था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच उसके लिए अहम थे और उसे सामने आकर उस सीरीज में खेलना चाहिए था। एशिया कप में कोहली का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन लंबे समय से वह मैदान से दूर हैं जो उनके फॉर्म में आने की राह को कठिन कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications