भारत के बाद अब वेस्टइंडीज से भिड़ा पाकिस्तान, इस बात को लेकर मचा बवाल! जानें पूरा मामला

Cricket West Indies (CWI) vs Pakistan Cricket Board (PCB): भारत के साथ पिछले कुछ सालों से लगातार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड विवाद करता रहा है। एशिया कप, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भारत के खिलाफ कई तरह की बयानबाजी हुई थी। भारत के बाद अब पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से भिड़ने की कोशिश की है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच इन दिनों जमकर बहस देखने को मिल रही है।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच होनी है सीरीज (Cricket West Indies (CWI) vs Pakistan Cricket Board (PCB))

दरअसल, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अगस्त में तीन-तीन टी20 और वनडे मैचों की सीरीज प्रस्तावित है, जो अमेरिका और कैरेबियाई देशों में खेली जानी है। लेकिन इस सीरीज से पहले ही दोनों क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। पाकिस्तान बोर्ड चाहता है कि पूरी सीरीज सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेली जाए। उनका तर्क है कि 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अधिक से अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच जरूरी हैं। इसीलिए वे वनडे मैचों को भी टी20 में बदलना चाहते हैं।

CWI 1

पाकिस्तान की बात वेस्टइंडीज मानने को नहीं तैयार

लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) इस बात के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज बोर्ड वनडे मैचों को लेकर गंभीर है, क्योंकि पिछले वनडे वर्ल्ड कप (2023) में टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और अब वे वनडे में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं।

पहले ही तय हो गया था शेड्यूल

दोनों देशों के बीच होने वाले सीरीज के लिए शेड्यूल के अनुसार, 1, 2 और 4 अगस्त को अमेरिका के लॉडरहिल (फ्लोरिडा) में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच 8, 10 और 12 अगस्त को त्रिनिदाद और तारोबा में तीन वनडे इंटरनेशनल मैच होंगे।

इस मामले पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के सीईओ क्रिस डेहरिंग ने कहा कि शेड्यूल अभी वैसा ही है जैसा पहले तय हुआ था। हम इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत जारी रखेंगे। यह बयान उन्होंने सिंगापुर रवाना होने से पहले दिया, जहां आईसीसी का सालाना सम्मेलन हो रहा है। उम्मीद है कि दोनों बोर्ड वहीं पर कोई फैसला ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+