कमिंस और हेड को IPL टीम ने दिया बड़ा ऑफ़र, 116 करोड़ देकर ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की डील

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों को ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेलने पर बड़ी रकम देने का ऑफ़र आया। यह धन राशि काफी ज्यादा बड़ी थी। दोनों को आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी ने पैसे ऑफ़र किये।

हेड और कमिंस को हर साल के लिए 10 मिलियन डॉलर देने का ऑफ़र मिला। इसका मतलब यह होता है कि हर प्लेयर को भारतीय करेंसी में 58 करोड़ से भी ज्यादा राशि होती है। दोनों प्लेयर्स की रकम को मिलकर यह 116 करोड़ रुपये है।

Cummins and head

पैट कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हैं और उनको 18 करोड़ की धन राशि में रिटेन किया गया था। हेड को ऑस्ट्रेलिया से खेलने पर करीबन 9 करोड़ की धन राशि हर साल मिलती है। दूसरी तरफ कमिंस की रकम ज्यादा है। वह 17 करोड़ से ज्यादा धन राशि कमाते हैं।

IPL की कई लीग्स में टीमें

कमिंस और हेड को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना छोड़कर हर साल फ्रेंचाइजी के लिए अलग-अलग देशों में खेलने के पैसे ऑफ़र हुए थे। आईपीएल टीमों की विदेशी लीग्स में भी कई फ्रेंचाइजी अब हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग, दक्षिण अफ्रीका टी20 और यूएई में भी टीमें हैं। इन सब इवेंट्स में खेलने के लिए साल भर के 58 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे।

IPL टीम का नाम नहीं आया सामने

हालांकि कमिंस और ट्रेविस हेड ने इस डील को मानने से इनकार कर दिया। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की प्रतिबद्धता जारी रखी। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में हर साल खेलते हैं। यह सामने नहीं आया कि उनको इतनी बड़ी रकम ऑफ़र करने वाली आईपीएल टीम कौनसी थी।

कमिंस और ट्रेविस हेड वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ा नाम हैं, वह किसी भी टी20 लीग में जाकर खेल सकते हैं और इसके लिए उनके पास समय भी है। फ़िलहाल दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहने का निर्णय लिया है। किसी भी खिलाड़ी का सपना अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+