IPL 2023 Final: फाइनल में एमएस धोनी ने सुनील गावस्कर को किया उदास? जानें क्या थी पूर्व कप्तान की इच्छा
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना पांचवां खिताब जीत लिया। सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर धोनी विजयी शॉट मारते तो इससे शानदार कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि, अगर वह विजयी रन मारने के ल

IPL 2023 Final: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से हराकर पांचवां खिताब जीत लिया। इस रोचक मुकाबले में सीएसके को आखिर गेंद पर आईपीएल इतिहास बदलने का मौका मिला।
धोनी को आउट होना फैंस को कर गया निराश
एमएस धोनी के धुरंधर रविंद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और छठी गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 16वें सीजन का चैंपियन बना दिया। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान एमएस धोनी का गोल्डन डक आउट होना फैंस को निराश कर गया।
फैंस को धोनी से थीं बहुत उम्मीदें
दरअसल, इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी पर फैंस ने खूब प्यारा लुटाया है, कैप्टन कूल ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने इस सीजन जब भी मौका मिला चौके और छक्के लगाकर फैंस के जोश को हाई रखा। हालांकि, ये अलग बात है कि उन्होंने खूद खेलने की जगह युवाओं को अधिक खेलने का मौका दिया। धोनी को फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन वे यहां विफल रहे।
जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत के लिए 14 गेंदों में 22 रनों की जरुरत थी, तब फैंस को उम्मीद थी कि माही मैच फिनिश करेंगे, लेकिन CSK के कप्तान गोल्डन डक पर आउट हो गए और अंत में रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए मैच फिनिश किया। लगभग हर क्रिकेट प्रशंसक धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट देखना चाहता था, लेकिन मोहित शर्मा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जिन्होंने पहली ही डिलीवरी पर सीएसके कप्तान को वापस पवेलियन भेज दिया।
इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर धोनी विजयी शॉट मारते तो इससे शानदार कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि, अगर वह विजयी रन मारने के लिए वहां होते, तो यह एक बड़ी बात होती, लेकिन एक टीम मैन होने के नाते वह बहुत खुश होंगे। वह भले ही पहली गेंद पर आउट हो गए हों, लेकिन उनकी टीम ने खिताब जीता और अंत में यही मायने रखता है।
गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर कहा कि, आप चाहे शतक लगाएं, पांच विकेट लें और अगर आपकी टीम हार जाती है, तो कोई मजा नहीं है। लेकिन अगर आप शून्य स्कोर करते हैं और आपकी टीम जीत जाती है, तो यह बहुत बड़ी बात है।
फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। फाइनल की दूसरी पारी की शुरुआत में बारिश की वजह से खेल बाधित होने के बाद 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य दिया गया। मैच पहले ही बारिश के कारण रिजर्व डे में खेला जा रहा था। सीएसके ने आखिरी गेंद पर काम पूरा किया।
रवींद्र जडेजा ने अंतिम दो गेंदों में मोहित शर्मा की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाकर सीएसके को जिता दिया, जिसके बाद येलो जर्सी पहने खिलाड़ी मैदान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, धोनी डगआउट में थे, और उनकी आंखें नम थीं।












Click it and Unblock the Notifications