CSK की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? करोड़ों पाकर भी हो रहा नाकाम, सहवाग को आया गुस्सा!
CSK vs SRH Virender Sehwag: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की घड़ी अब नजदीक आ रही है। आधा से ज्यादा टूर्नामेंट अब तक खेला जा चुका है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। चेन्नई को शुक्रवार को भी अपने घर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
रविंद्र जडेजा का नहीं चला है बल्ला (CSK vs SRH Virender Sehwag)
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रविंद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों से संन्यास ले लिया था। लेकिन आईपीएल में वह चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई ने आईपीएल में जडेजा को 18 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन जडेजा बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। वह अगर टीम के लिए रन भी बनाते हैं तो वहां उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में आ जाता है।

सहवाग ने उठाया सवाल
हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि जडेजा को एक छोर संभालकर रखना चाहिए था। क्योंकि बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां कठिन थीं, जिससे अधिक बल्लेबाजों को अपना स्वाभाविक खेल खेलने का मौका मिलता। सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि क्या मैं यह नहीं कह रहा था कि मुझे टूर्नामेंट के बीच में ही घर जाने का मन कर रहा है। सीएसके के बल्लेबाज भी शायद यही सोच रहे हैं। उनके बल्लेबाज सोच रहे हैं कि वे कब घर वापस आएंगे।
उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं जडेजा
सहवाग ने कहा कि टूर्नामेंट कब खत्म होगा? कम से कम उनमें से किसी एक को तो जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। जडेजा का स्ट्राइक रेट बेकार है, लेकिन कम से कम 15वें या 18वें ओवर तक टिके रहने की कोशिश तो करनी चाहिए थी। आईपीएल 2025 में नौ मैचों के बाद जडेजा का स्ट्राइक रेट 125.76 है, जो उनके करियर के 129.56 के स्ट्राइक रेट से कम है। फैंस भी जडेजा की खराब बल्लेबाजी को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications