CSK vs SRH IPL 2023: चेन्नई बनाम हैदराबाद के मैच में सबसे अधिक विकेट लेंगे ये गेंदबाज

IPL 2023 CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स जहां बल्लेबाजी में मजबूत नजर आ रही है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में आज जीत चाहे जिस भी टीम की हो, लेकिन मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

CSK vs SRH IPL 2023

IPL 2023, CSK vs SRH: आईपीएल का मैच नंबर-29 चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। चेपॉक की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद करती है। आइए जानते हैं आज के रोचक मुकाबले में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट चटका सकते हैं।

तुषार देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे आईपीएल के 16वें सीजन में गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। तुषार देशपांडे जिस फॉर्म में गेंदबाजी कर रहे हैं, उम्मीद है कि आज कई विकेट युवा खिलाड़ी अपने नाम कर सकता है।पिछले 5 मैचों में उन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। तुषार ने चेपॉक के मैदान पर लय में गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ बल्लेबाजों के हाथ बांधे रखे बल्कि विकेट भी लिए। युवा खिलाड़ी आज भी गेंद से कमाल कर सकता है।

मयंक मारकंडे
सनराइजर्स हैदराबाद के मयंक मारकंडे ने इस सीजन में अब तक सिर्फ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर 6 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन में अब तक मयंक ने कुल 12 ओवर कराएं हैं, जहां उन्होंने 77 रन देकर 6.41 के इकोनॉमी रेट से 6 विकेट अपने नाम किए हैं। सीएसके बनाम एसआरएच मैच में एक बार फिर उनकी बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिल सकती है।

टी नटराजन
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन के आगे क्रीज पर बल्लेबाज का टिकना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ टी नटराजन कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे, टी नजराजन ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 0.8 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। आज के मैच में इस खिलाड़ी की शानदार वापसी हो सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद की फुल टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स की फुल टीम
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+