CSK vs RR Match Prediction: आज ये प्लेयर्स चमका सकते हैं आपकी किस्मत, जानें किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान
CSK vs RR: आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम का सामना करेगी।

IPL 2023, CSK Vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में अपना 200वां मैच खेलेंगे। आईपीएल के 16वें सीजन के मैच नंबर 17 में आज के मुकाबले की दोनों टीमों ने तीन मैच में से दो-दो जीत हैं।
बेहतर नेट रन-रेट के साथ अंक तालिका में नंबर 2 पर है राजस्थान
कप्तान संजू सैमसन की टीम बेहतर नेट रन-रेट के साथ अंक तालिका में नंबर 2 पर है। ऐसे में अगर टीम अपनी लय को बरकरार रखते हुए चेन्नई के खिलाफ आज का मुकाबला भी जीत लेती है, तो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी। धोनी की सीएसके ने चेपॉक में आईपीएल के छठे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से हराया और उसके बाद पिछले हफ्ते वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत हासिल की। हालांकि, दीपक चाहर और बेन स्टोक्स की चोट के कारण कुछ चिंताएं जरूरी हैं।
आज के मैच में चेन्नई के गेंदबाजों के सामने शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। राजस्थान के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का बल्ला इन दिनों जमकर चल रहा है। हालांकि, चेन्नई के गेंदबाज रविंद्र जडेजा और सेंटनर के सामने टिकना भी आसान नहीं होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स IPL मैच में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
कप्तान-जोस बटलर
उप-कप्तान-रुतुराज गायकवाड़
विकेटकीपर- जोस बटलर
बल्लेबाज- रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर
ऑलराउंडर- मोईन अली, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर) डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर) यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications