RCB vs CSK: चेन्नई के कॉनवे और दुबे ने खेली आतिशी पारी, बैंगलोर को मिला 227 रनों का टारगेट

RCB vs CSK Live Score: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बैंगलोर) में मैच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

RCB vs CSK

IPL 2023, CSK vs RCB: आईपीएल के मैच नंबर 24 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं दूसरी ओर सीएसके के लिए ओपनिंग करने आए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे की साझेदारी लंबी नहीं टिक सकी, और तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में बड़ा झटका लगा। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 226 रन बनाए हैं। बैंगलोर को 227 रनों का टारगेट मिला है।

अजिंक्य रहाणे के बाद शुरू हुआ कॉनवे का प्रहार
गायकवाड़ को महज 3 रन पर मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सीएसके के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अजिंक्य रहाणे ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी है। रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 38 रन जड़ दिए। हालांकि, रहाणे फिफ्टी पूरी करते इससे पहले वानिंदु हसरंगा ने उन्हें 38 रन पर आउट कर दिया। वहीं दूसरी ओर कॉनवे की बल्लेबाजी लगातार रफ्तार पकड़ती रही।

कॉनवे के बाद शिवम दुबे ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
डेवॉन कॉनवे और शिवम दुबे ने तुफानी पारी खेलते हुए 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के स्कोर को 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन पर पहुंचा दिया। ये तूफानी पारी ओर रफ्तार पकड़ती इससे पहले हर्षल पटेल ने कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही डेवोन कॉनवे के रूप में चेन्नई को तीसरा झटका लगा। कॉनवे ने 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 83 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर दुबे की तुफानी पारी जारी रही।

डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे के बाद शिवम दुबे ने जो आतिशी पारी खेली उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। दुबे ने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 52 रन बनाए। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने 178 रनों पर दूबे के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया। इसके बाद खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। 18वें ओवर में 198 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को अंबाती रायडू के रूप में पांचवां झटका लगा। रायडू 6 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।

Recommended Video

    IPL 2023: Mohammed Siraj का नहीं है तोड़, Powerplay में डाली सबसे ज्यादा डॉट गेंद | वनइंडिया हिंदी

    इसके बाद कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक सका, रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर आउट होकर चलते बने, तो वहीं मोईन अली 19 और धोनी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके ने 20 ओवर में आरसीबी को 227 रन का लक्ष्य दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+