'RCB ट्रॉफी नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी', महिला ने खुलेआम ले लिया हैरान करने वाला चैलेंज!
CSK Vs RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला जीता है। पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर को हराया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी देने का काम किया था। ऐसें दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।
'RCB ट्रॉफी नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी' (CSK Vs RCB IPL 2025)
इस मैच से पहले एक महिला का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं कि अगर इस सीजन आरसीबी ने ट्रॉफी नहीं जीती तो मैं फिर अपने पति को तलाक दे दूंगी। सोशल मीडिया पर इस महिला की वीडियो को जमकर देखा जा रहा है। महिला ने आगे कहा कि ये कोई स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है। मैं सच कह रही हूं कि अगर RCB फाइनल में नहीं जीती तो मैं 100% अपने पति को तलाक दे दूंगी। ये वीडियो आपलोग सेव कर लो और IPL फाइनल के बाद आपलोग इस वीडियो को देखना।

आखिर क्या है आरसीबी की कमजोरी?
आरसीबी की टीम में हमेशा स्टार खिलाड़ियों की भरमार रही है, जैसे कि विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे सितारे लंबे समय तक टीम के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, टीम की पऱफॉर्मेंस में अस्थिरता रही है। कभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कभी गेंदबाज चूक कर जाते हैं। दोनों विभागों का प्रदर्शन एक साथ सही समय पर नहीं होता। जिस कारण टीम लगातार जीत नहीं कर पाती है।
आरसीबी की फैन फॉलोइंग है काफी ज्यादा
आरसीबी के खिलाड़ियों पर हमेशा ट्रॉफी जीतने का भारी दबाव रहता है, खासकर विराट कोहली जैसे बड़े नामों के कारण इस टीम की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। यह दबाव कभी-कभी खिलाड़ियों के मानसिक स्थिति पर असर डालता है और परिणामस्वरूप टीम अहम मैच हार जाती है। आरसीबी की टीम के अहम खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और उनके साथी स्टार खिलाड़ी कई बार व्यक्तिगत प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव से गुजरते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications