IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs PBKS

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज का मुकाबला सिर्फ एक और लीग मैच नहीं है, बल्कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने की जंग है। हालांकि, एमएस धोनी की टीम इस रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। दोनों टीमें अब सीजन के अंतिम मोड़ पर हैं। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन में सात हार झेल चुकी है और पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी। अब धोनी की टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

chennai super kings

टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना
CSK की टीम अपने पिछले प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर सकती है, क्योंकि टीम बैलेंस में किसी छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं दिख रही है। दूसरी ओर PBKS आज के मुकाबले में एक अतिरिक्त स्पिनर शामिल कर सकती है, क्योंकि चेन्नई की पिच स्पिनर्स को मदद देती है।

चेन्नई बनाम पंजाब: अब तक कौन भारी?
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें चेन्नई ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब ने 14 बार बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले अक्सर रोमांच से भरपूर रहे हैं और आंकड़े भी यही बताते हैं कि यह भिड़ंत किसी भी ओर जा सकती है। हालांकि चेन्नई का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर रहा है, लेकिन पंजाब ने भी हाल के वर्षों में मजबूत चुनौती दी है। ऐसे में चेपॉक की पिच पर आज की जंग देखने लायक होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, पायला अविनाश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+