CSK vs DC Dream11: 3 खिलाड़ी जिनको चेन्नई-दिल्ली मैच में बनाएं ड्रीम टीम का कप्तान
CSK vs DC Dream11: पिछले दो मैचों में लगातार हार झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। चेन्नई का मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होना है। दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है और चेन्नई की टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं।
दिल्ली के फेवर में एक चीज यह जाती है कि उन्होंने दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए मानसिक बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में अक्षर पटेल की टीम ऊँचे मनोबल के साथ मैदान पर उर उतरने वाली है। इसका लाभ निश्चित रूप से उनको होना है।

गायकवाड़ की चोट ने चेन्नई के फैन्स को थोड़ा परेशान भी किया है लेकिन सब जानते हैं कि धोनी मैदान पर होंगे, तो किसी कप्तान की आवश्यकता नहीं होती। धोनी के बैटिंग नम्बर को लेकर जरूर बातें उठती रही हैं। इन सबके बीच तीन ऐसे प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए, जिनको ड्रीम टीम में कप्तान बनाया जा सकता है।
नूर अहमद
इस गेंदबाज ने पिछले कुछ मैचों में प्रभावित करने का काम किया है। उनकी गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज परेशानी में दिखे हैं। नूर अहमद को पढ़ नहीं पाने से बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते हैं। चेन्नई में उन्होंने दो मैच खेलकर 7 विकेट झटके हैं, ऐसे में ड्रीम इलेवन में उनको कप्तान बनाना चाहिए।
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने इस सीजन दिल्ली के लिए धांसू काम करते हुए 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। स्टार्क को ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाया जा सकता है। उनकी गेंदों में धार है और फॉर्म भी अच्छी चल रही है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने धमाल मचा दिया था।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को ड्रीम इलेवन में इसलिए कप्तान बनाया जा सकता है क्योंकि चेन्नई में पिच हमेशा धीमी ही होती है। घरेलू टीम अपने हिसाब से ही पिच तैयार कराती है। ऐसे में कुलदीप यादव वहां अहम प्लेयर साबित हो सकते हैं। उनको भी ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाने के लिए कंसीडर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications