CSK vs DC: धोनी ने वो किया जो कोई नहीं कर पाया, बना दिया इस आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

CSK vs DC: महेंद्र सिंह धोनी का नाम इतना बड़ा है कि फैन्स उनकी एक झलक देखने तक के लिए लालायित रहते हैं। माही 43 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं और धमाल मचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि धोनी को सफलता नहीं मिल पा रही है और वह निराश कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई के लिए वह बैटिंग करने के लिए आए लेकिन उनके खड़े रहते टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी और विजय शंकर दोनों क्रीज पर रहे और नाबाद लौटे। चेन्नई की टीम को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

csk vs dc

माही के बल्ले से 26 गेंदों में 30 रनों की पारी देखने को मिली। उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का देखने को मिला। धोनी के बल्ले से रन नहीं आए और वह सिंगल लेते चले गए। टीम को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा और धोनी के खाते में भी एक अनचाहा कीर्तिमान जुड़ गया।

दिल्ली ने दोहराया 16 साल पुराना इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और तीनों जीत लगातार आई है। कैपिटल्स ने इस सीजन शुरुआती तीन मैच जीतकर धमाका किया है। इससे पहले दिल्ली ने यह कारनामा साल 2009 के आईपीएल में किया था। उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था।

विजय शंकर ने भी किया शर्मसार

विजय शंकर क्रीज पर रहे और नाबाद लौटे लेकिन शर्मसार करने वाला कीर्तिमान हासिल किया। विजय शंकर ने इस सीजन की सबसे धीमी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने पचास बनाने के लिए 43 गेंदों का सामना किया। उनसे पहले जडेजा ने मुंबई के खिलाफ इस सीजन में 42 गेंदों का सामना किया था। लिविंगस्टोन ने 39 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी।

Dhoni के नाम अनचाहा रिकॉर्ड (CSK vs DC)

माही ने अपनी पहली बाउंड्री जड़ने के लिए कुल 19 गेंदों का सहारा लिया। 19वीं गेंद पर उनके बल्ले से बाउंड्री आई। इस सीजन पहली बाउंड्री जड़ने के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा गेंद ली है। किसी भी अन्य बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन में अपनी पहली बाउंड्री जड़ने के लिए इतनी गेंदों का सामना नहीं किया।

Dhoni ने जमाई दो बाउंड्री (CSK vs DC)

धोनी भी नहीं चाहते होंगे कि ऐसा आंकड़ा उनके साथ जुड़े लेकिन यही हुआ है। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का जमाया। वह लगातार विजय शंकर को स्ट्राइक देते रहे और उम्मीद करते रहे कि विजय शंकर सेट बल्लेबाज हैं और रन बनाकर जीत दिला देंगे। हालांकि विजय शंकर ने नाबाद 69 रन बनाए लेकिन धोनी के बल्ले ने आग नहीं उगली। इस वजह से चेन्नई की हार हुई।

Take a Poll

चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक

पिछले तीन मैचों में चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच घर पर हारे और एक मैच में घर से बाहर पराजय का समाना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद से कोई मुकाबला नहीं जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+