IPL 2025: ‘धोनी मेरे पापा की तरह हैं…’, दिल-जज्बात में बसे हैं माही, खिलाड़ी ने दिल खोलकर रख दिया
IPL 2025, MS Dhoni News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन ICC खिताब जीते। अपने करियर के दौरान धोनी ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे युवा प्रतिभाओं को भी निखारने का काम किया। ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड बनाने का काम कर रहे हैं।
आईपीएल में जलवा बिखेर रहे हैं धोनी (IPL 2025, MS Dhoni News)
धोनी ने काफी पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं। धोनी आईपीएल 2025 में एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते, जो किसी भी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।

धोनी को मानते हैं पिता की तरह
श्रीलंकाई युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने एमएस धोनी की तुलना अपने पिता से की है। सीएसके द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री में पथिराना की मां ने धोनी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि धोनी के बारे में कहने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। वास्तव में भगवान की तरह धोनी ने मेरे बेटे का साथ दिया। मथीशा जिस तरह से अपने पिता का सम्मान करते हैं, उसी तरह से वह धोनी का भी सम्मान करते हैं।
तीन में से दो मैचों में टीम को मिली है हार
माही को लेकर पथिराना ने कहा कि धोनी मेरे पिता की तरह हैं, क्योंकि जब मैं सीएसके में होता हूं तो वह मुझे समर्थन और मार्गदर्शन देते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे पिता ने मेरे घर में किया था। इसलिए मैं धोनी को अपना क्रिकेट पिता मानता हूं। CSK ने आईपीएल 2025 में तीन मैच खेले हैं, जिसमें टीम मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ़ एक मैच जीतने में सफल रही। वे क्रमशः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ़ अपने पिछले दो मुक़ाबले हार गए।












Click it and Unblock the Notifications