Cyclone Michaung: माइचौंग तूफान ने धोनी के धुरंधर को रुलाया! चेन्‍नई की हालत देख बयां किया अपना दर्द

Cyclone Michaung, Maheesh Theekshana: चेन्नई में माइचौंग तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। रविवार 3 नवंबर से ही यहां लगातार बारिश हो रही है। रविवार से लेकर अब तक 400-500mm वर्षा चेन्नई में हो चुकी है। बारिश के कारण वहां के हालात बेहद खराब दिखाई पड़ रही है। चेन्नई के कई शहरों में पानी घरों में घुस गए हैं। घरों में पानी घुसने के अलावा कार और बाइक सड़क पर तैर रही है।

बारिश के कारण स्थिति खराब: चेन्नई में पिछले 70-80 सालों में बारिश से स्थिति इतनी खराब नहीं देखी गई थी। इससे पहले साल 2015 में चेन्नई में 330mm वर्षा हुई थी। उस दौरान चेन्नई में 8 लोगों की जान चली गई थी। बारिश के बाद चेन्नई से कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जहां लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान के लिए भी संघर्ष से गुजरना पड़ रहा है। माइचौंग तूफान के कारण बारिश अभी और होने की आशंका जताई जा रही है।

Maheesh Theekshana 1

महीश तीक्षणा के निकले आंसू: चेन्नई के बिगड़े हालात को देखकर श्रीलंकाई गेंदबाज महीश तीक्षणा भी बेहद दुखी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए आंसुओं वाली इमोजी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई के लोगों के लिए अपना दर्द बयां किया है। महीश तीक्षणा के इस ट्वीट पर लगातार फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बढ़ाया लोगों का हौसला: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले महीश तीक्षणा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभी-अभी अपने दूसरे घर चेन्नई से जुड़े कुछ फुटेज देखने को मिला। मैं तूफान से प्रभावित सभी लोगों को अपना प्यार और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। सुरक्षित रहें और मजबूत बने रहें। इन परिस्थितियों में हम सभी एक साथ हैं।

चेन्नई के लिए खेलते हैं आईपीएल: साल 2022 में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महीश तीक्षणा को अपने साथ जोड़ा था। महीश तीक्षणा करीब 2 साल से चेन्नई की टीम के लिए खेल रहे हैं। साल 2024 में भी महीश तीक्षणा चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई की टीम ने तीक्षणा को रिटेन करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+