CSK, IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन के बाद एक साथ नजर आए रवींद्र और जडेजा, Viral Video ने जीता फैंस का दिल
IPL Auction 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट के उभरते स्टार रचिन रवींद्र को वनडे वर्ल्ड कप में विस्फोटक प्रदर्शन का इनाम मिल गया है। रचिन रवींद्र ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है। भारतीय मूल के ऑलराउंडर को आईपीएल 2024 की नीलामी में सीएसके (CSK) ने 1.80 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा है। सीएसके में शामिल होते ही रचिन की रवींद्र जडेजा के साथ एक वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।
विश्व कप के यादगार डेब्यू में रवींद्र ने शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। हालांकि, उनका योगदान सिर्फ बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं था, प्रतिभाशाली ऑलराउंडर ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान गेंद से उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन किया। जैसे ही उन्होंने पहली बार आईपीएल नीलामी में एंटर किया, सभी टीमें इस युवा खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड में शामिल करने के लिए उत्साहित नजर आई थीं।

रवींद्र जडेजा के साथ रचिन रवींद्र की वायरल हो रही वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को एक साथ खड़े दिखाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने स्क्वाड में रचिन के शामिल होते ही अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ये फोटो पोस्ट की है। दोनों खिलाड़ियों की इस फोटो को 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
पहली बार आईपीएल में दिखेंगे रचिन रवींद्र
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक नया चेहरा होने के बावजूद रचिन रवींद्र की प्रतिष्ठा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में उनके सनसनीखेज पदार्पण के बाद आसमान छू गई। रवींद्र, जिन्होंने पहले आईपीएल में भाग नहीं लिया था, लेकिन भारतीय पिचों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वह उभरे हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, जिन्होंने 10 मैचों में 64.22 के उत्कृष्ट औसत के साथ 123* के हाइएस्ट स्कोर के साथ प्रभावशाली 578 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications