IPL Auction 2024: स्टीव स्मिथ से लेकर जेसन होल्डर तक, ऑक्शन में अनसोल्ड रहे ये बड़े खिलाड़ी
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय राशि में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा, लेकिन ऑक्शन के दौरान कई बड़े नाम ऐसे रहे, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। आइए एक नजर डालते हैं टॉप अनसोल्ड खिलाड़ियों पर।
Steven Smith Unsold: स्टीव स्मिथ को नहीं मिला खरीददार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ में किसी भी फ्रेंचाइजी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखा, ऑक्शन के दौरान स्मिथ किसी भी बोली लगाने वाले को आकर्षित करने में पूरी तरह असफल साबित हुए। हालांकि, ये बल्लेबाज वैसे भी टी20 क्रिकेट में सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से नहीं है, लेकिन उसे ऑक्शन के दौरान वनडे वर्ल्ड कप विजेताओं के बीच एक मोटी रकम मिलने की उम्मीद जरूर रही होगी। दुर्भाग्य से उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये टीमों की दिलचस्पी लेने के लिए बहुत अधिक था।

Keshav Maharaj Unsold: केशव महाराज भी रहे अनसोल्ड
दक्षिण अफ़्रीकी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने इस साल वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय परिस्थितियों में सफल होने के लिए अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया, लेकिन इसके बाद भी किसी टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्पिनर को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। महाराज गेंद के साथ बहुत अच्छे हो सकते हैं, लेकिन वे ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके।
Jason Holder Unsold: जेसन होल्डर को भी नहीं मिला खरीददार
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर को पिछले कुछ सीजन में क्रमशः 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मोटी रकम मिली है। हालांकि, डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल न दिखा पाने के कारण इस सीजन उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।
Josh Hazlewood Unsold: जोश हेजलवुड भी रहे अनसोल्ड
लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड भी अनसोल्ड रहे। हेजलवुड सभी फॉर्मेट में अपनी निरंतरता के लिए प्रसिद्ध है, मार्च-अप्रैल में उनकी अनुपलब्धता के कारण वे अनसोल्ड रहे हैं। हेजलवुड अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और मई के पहले सप्ताह के बाद शामिल होने की योजना बना रहे हैं। यही कारण है कि किसी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
Josh Inglis Unsold: जोश इंग्लिस अनसोल्ड
अपने शानदार प्रदर्शन और भारत के खिलाफ पहले टी20I में शतक बनाने के बावजूद जोश इंग्लिस को कोई खरीददार नहीं मिला। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज खरीदारों को आकर्षित करने में पूरी तरह से विफल रहे। जोश इंग्लिश 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रह गए।
James Neesham Unsold: जेम्स नीशम अनसोल्ड
कई आईपीएल टीमों में घूमने के बाद जेम्स नीशम को टूर्नामेंट के आगामी सीजन को छोड़ना होगा। जेम्स नीशम एक कुशल और उपयोगी क्रिकेटर है, जो मैच का रुख बदलने की कला को बखूबी जानते हैं। लेकिन नीशम को आईपीएल में लगातार इन कौशलों को दिखाने का अवसर नहीं मिला है, और इसके कारण टीमों ने मंगलवार को दुबई में उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications