IPL 2026 से पहले CSK में मची खलबली, 14 करोड़ का मैच विनर हो सकता है बाहर, कौन है धोनी का यह धुरंधर?

IPL 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक धांसू खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो सकता है, जिससे टीम को नुकसान होगा।

सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर कंधे की गंभीर चोट का शिकार हो गए हैं। 14.20 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदे गए इस ऑलराउंडर की चोट ने सीएसके की रणनीतियों को सीजन शुरू होने से पहले ही हिला कर रख दिया है।

ipl 2026

आखिर हुआ क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे प्रशांत वीर को यह चोट रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एक मैच के दौरान लगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में झारखंड के खिलाफ मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय प्रशांत ने एक बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई। इसी दौरान उनका कंधा जमीन से बुरी तरह टकरा गया। दर्द से कराहते हुए उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में उन्हें अस्पताल में कंधे पर पट्टी बांधे देखा जा सकता है।

धोनी का 'ब्रह्मास्त्र' और 14.20 करोड़ का दांव

प्रशांत वीर इस साल के ऑक्शन की सबसे बड़ी सनसनी थे। सीएसके ने उन्हें रवींद्र जडेजा के बैकअप और एक भविष्य के स्टार के रूप में 14.20 करोड़ खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। वे बाएं हाथ से घातक स्पिन और निचले क्रम में बड़े छक्के मारने की क्षमता रखते हैं। एमएस धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग उन्हें अपनी प्लेइंग-11 का मुख्य हिस्सा मान रहे थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।

क्या मिस करेंगे आईपीएल के शुरुआती मैच?

प्रशांत को लगी चोट 'ग्रेड-2 टियर' बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह की चोट से उबरने और पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटने में 4 से 6 हफ्ते का समय लगता है। आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सीएसके के फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या उनका सबसे महंगा खिलाड़ी पहले मैच के लिए फिट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+