IPL 2026 Auction का सबसे किफायती डील? CSK ने सिर्फ 2 करोड़ में ढूढ़ा जडेजा का रिप्लेसमेंट
CSK IPL Auction 2026 Akeal Hosein: आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वेस्टइंडीज के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन को अपने साथ जोड़ लिया है। अबू धाबी में हुई इस नीलामी में 32 वर्षीय हुसैन को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा गया। यह अकील हुसैन का पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट है। चेन्नई सुपर किंग्स ने हुसैन को रविंद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के रूप में खरीदा है।
अकील हुसैन को मिले इतने करोड़ (CSK IPL Auction 2026 Akeal Hosein)
अकील हुसैन को T20 क्रिकेट में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उनकी खासियत है कि वह पावरप्ले और मध्य ओवरों दोनों में रन-रेट को नियंत्रित रखते हैं और अहम विकेट भी निकालते हैं। CSK ने उन्हें रवींद्र जडेजा और नूर अहमद जैसे स्पिनरों के साथ संतुलन बनाने के लिए टीम में शामिल किया है। CSK मैनेजमेंट अकील हुसैन को एक 'वैल्यू साइनिंग' के रूप में देख रहा है।

ऐसा रहा है अकील हुसैन का करियर
अकील हुसैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। टी-20 में उन्होंने 87 मैचों में 83 विकेट लेने का काम किया है। इस दौरान उनकी इकनॉमी रेट 7 से थोड़ा अधिक रहा है। कुल मिलाकर टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 200 से अधिक विकेट लिए हैं और बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है। उनका अनुभव उन्हें दुनिया भर की प्रमुख T20 लीगों में खेलने से मिला है, जिनमें कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL), पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और बिग बैश लीग (BBL) शामिल हैं।
वह 2020 में CPL का ख़िताब जीतने वाली ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का भी हिस्सा थे। IPL 2026 का सीज़न अकील हुसैन के लिए इस लीग में डेब्यू का मौक़ा होगा। 'येलो जर्सी' में उनका लक्ष्य अपनी सटीक गेंदबाज़ी से टीम पर गहरा प्रभाव डालना होगा। CSK के लिए 2 करोड़ में एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय स्पिनर को बेस प्राइस पर खरीदना एक शानदार सौदा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications