गर्लफ्रेंड ने किसी और से की शादी तो टूट गए थे वॉटसन, फिर मिली खूबसूरत हसीना और बदल गया सबकुछ

Happy Birthday Shane Watson: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

Happy Birthday Shane Watson: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन का आज जन्मदिन है। 17 जून को शेन वॉटसन ने अपने जीवन के 42 साल पूरे कर लिए हैं। शेन वॉटसन का जन्म जून 1981 को इप्सविच, क्वीसलैंड में हुआ। इनका पूरा नाम शेन रॉबर्ट वॉटसन है। वॉटसन एक क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

लड़की ने दिया था धोखा: शेन वॉटसन की लव लाइफ की बात करें तो वह काफी रोमांचक रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉटसन जिस लड़की से प्यार करते थे, उसने उन्हें धोखा देकर किसी और से शादी कर ली थी। गर्लफ्रेंड से चोट खाने के बाद शेन वॉटसन का दिल टूट गया था और वह डिप्रेशन में चले गए थे।

Shane Watson 1

ब्रेट ली की वाइफ ने की मदद: पहले प्यार में धोखा मिलने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की वाइफ ने शेन वॉटसन की मदद की थी। ब्रेट ली की वाइफ ने एक महिला स्पोर्ट्स एंकर से वॉटसन की मुलाकात कराई थी। जिसके बाद वॉटसन और ली फर्लॉंग नाम की स्पोर्ट्स एंकर ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

साल 2010 में की शादी: शेन वॉटसन पहली मुलाकात में ही फर्लॉंग को पसंद करने लगे थे। साल 2006 से लकर साल 2010 तक इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और साल 2010 में ही वॉटसन ने ली फर्लॉंग से शादी कर ली। ऑस्ट्रेलिया में शेन वॉटसन और ली फर्लॉंग की जोड़ी को गोल्डन कपल कहा गया। आईपीएल में शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बतौर सहायक कोच जुड़े हुए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब कमाया नाम: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का कारनामा किया है। वॉटसन ने 190 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5757 रन बनाए और 168 विकेट भी लेने का काम किया है। वॉटसन ने इस फॉर्मेट में 9 शतक और 33 अर्धशतक अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा वॉटसन 59 टेस्ट मैचों में 3731 रन बना चुके हैं। जबकि 58 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1462 रन उनके नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+