दर्दनाक हादसे के बाद Rishabh Pant का पहला ट्वीट आया सामने, बताया कब तक कर सकते हैं वापसी

Rishabh Pant Tweet: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

 Rishabh Pant

Rishabh Pant Tweet: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट जारी किया है। ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहली बार ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी के साथ-साथ मैदान पर वापसी को लेकर भी संकेत दिए हैं। एक्सीडेंट के बाद पहली बार पंत ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है। फैंस वापस उन्हें मैदान पर देखने को बेताब हैं।

हादसे के बाद पंत का पहला ट्वीट

हादसे के बाद पंत का पहला ट्वीट

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद अपने फैंस को पहली बार अपडेट देने का काम किया है। उन्होंने इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का भी धन्यवाद किया है। पंत पिछले महीने कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक्सीडेंट के बाद से ही पंत को लेकर क्रिकेट दिग्गज और फैंस चिंतित हैं। वह लगातार ऋषभ की सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं।

पंत ने ट्वीट में लिखी यह बात

पंत ने ट्वीट में लिखी यह बात

पंत ने अपने ट्वीट में बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है। अब वह रिकवर कर रहे हैं। इस बुरे वक्त में उनके साथ खड़े रहने वाले हर इंसान को उन्होंने धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई और जय शाह का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया। पंत ने लिखा कि इस कठिन समय में उन्हें लगातार सपोर्ट मिला है। टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को भी उन्होंने धन्यवाद दिया। वह जल्द जल्द वापस मैदान पर लौटना चाहते हैं।

टेस्ट के बेस्ट खिलाड़ी हैं पंत

टेस्ट के बेस्ट खिलाड़ी हैं पंत

बता दें कि रुड़की में डिवाइडर से टकराने के बाद पंत की कार मौके पर ही जल गई थी। लेकिन पंत को उससे बाहर निकाल लिया गया था। पंत भारतीय टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी हैं। पंत की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऋषभ पंत की जगह पहले दो टेस्ट के लिए ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में जगह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+