Rishabh Pant: ऋषभ पंत के फैंस के लिए Good News, बिना बैसाखी मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें Video
IPL 2023: ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। पंत को मुंबई एयरपोर्ट पर बिना बैसाखियों के आराम से चलते देखा गया। इससे स्पष्ट है कि वे जल्द ही क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है।

IPL 2023: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी को लेकर अभी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। दुर्घटना में घायल होने के कारण आईपीएल 2023 से उन्हें बाहर होना पड़ा, उनकी कमी को दिल्ली कैपिटल्स में महसूस भी किया गया। इस बीच उन्हें अब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
बिना किसी सपोर्ट के नजर आए ऋषभ पंत
ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इस दौरान उन्हें बिना किसी सपोर्ट के अपने पैरों पर चलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के दाहिने घुटने पर ब्रेस था, लेकिन वह बिना बैसाखियों के काफी आराम से चल रहे थे।
दरअसल, पंत को दिसंबर 2022 में एक भीषण सड़क हादसे का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंत अपनी मां को सरप्राइस देना चाहते थे, इससे पहले ही उनके साथ एक बड़ी घटना घट गई। इस दौरान पंत को कई गंभीर चोटें आई हैं।
ऋषभ पंत को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कई सर्जरी से गुजरना पड़ा। युवा खिलाड़ी ने दिसंबर 2022 से क्रिकेट नहीं खेला है और इस साल भी अधिकांश मैच नहीं खेलने की संभावना है। पंत आईपीएल के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्डकप दोनों को मिस करने वाले हैं।
विरल भयानी (viral Bhayani) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने पंत की लेटेस्ट वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद को पिछले दो वर्षों में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच-विजेता के रूप में स्थापित किया है, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में अपनी दो टेस्ट सीरीज जीत में एक प्रमुख भूमिका निभाकर।
पंत ने फरवरी में आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा था कि इस भयानक घटना के बाद से उन्होंने जीवन की छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना सीखा है। उन्होने कहा कि 'इस हादसे के बाद मुझे जीवन को देखने का एक नया नजरिया मिला है। आज मैं जिस चीज को महत्व देता हूं वह है अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना और यह हमारी दैनिक दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजें शामिल हैं जिन्हें हम अनदेखा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications