सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद रिंकू सिंह को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने क्रिकेटर को इस कैंपेन से हटाया

मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के कुछ महीने ही बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता संबंधी स्वीप (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) अभियान से हटाने का आदेश दिया है।

आयोग ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि क्रिकेटर रिंकू से जुड़े सभी प्रचार सामग्री जैसे- होर्डिंग्स, ऑडियो-विजुअल क्लिप्स, वेबसाइट कंटेंट और सोशल मीडिया पोस्ट और वेबसाइट कंटेंट आदि को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए।

rinku singh priya saroj

सगाई के बाद उठे सवाल, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
रिंकू और प्रिया की सगाई जून 2025 में लखनऊ में हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर इन पलों की तस्वीरें भी खूब वायरल होने लगीं, जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई। जैसे-जैसे यह मामला सुर्खियों में आया, चुनाव आयोग ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।

आयोग को आशंका थी कि मतदाता जागरूकता (SVEEP) जैसे संवेदनशील अभियान में किसी राजनीतिक संबंध का संकेत लोकसभा चुनावों की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है। इस मामले में जौनपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग और शासन से मिले निर्देशों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

कौन हैं समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज
दरअसल, प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) ने टिकट दिया था। वह तीन बार सांसद और वर्तमान विधायक रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। 2024 में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को 35,850 मतों के अंतर से हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह का टी20 क्रिकेट में शानदार सफर रहा है, खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में। उन्होंने 58 मैचों में 145.18 की स्ट्राइक रेट और 30.53 की औसत से 1099 रन बनाए हैं। 2023 के सीज़न में उनके फिनिशिंग टच ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

टेस्ट क्रिकेट में अभी डेब्यू का इंतजार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिंकू ने भारत के लिए अब तक 33 टी20 मैचों में 546 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 161.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो उनकी अटैकिंग और मैच फिनिशर की भूमिका को दर्शाता है। वनडे में उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें डेब्यू का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+