'पिता रहते हैं दो कमरे के मकान में और बेटे के पास है महल जैसा घर', जानिए जडेजा की Net Worth
Ravindra Jadeja Net Worth 2024: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा है कि ' उनके बेटे और बहू रिवाबा के साथ उनका रिलेशन अच्छा नहीं है। वो पिछले पांच साल से उनसे मिले भी नहीं हैं। रिवाबा से लड़के की शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती है, उसने आते ही मेरा घर तोड़ दिया है।'
आपको बता दें कि वो जामनगर में एक 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। जबकि रविंद्र जडेजा की गिनती देश के सबसे रईस क्रिकेटरों में होती है।
16 Million (120 Crore) संपत्ति के मालिक
https://caknowledge.com/ के मुताबिक वो $16 Million (120 Crore) संपत्ति के मालिक हैं और वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। वो 1.5 करोड़ रु महीना और 20 करोड़ रु सलाना कमाते हैं। वो आईपीएल मैचों और विज्ञापनों के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं।
उनकी सीएसके से 160,000,000 रु सलाना कमाई होती है। इसके अलावा उनके पास जामनगर में एक महल जैसा घर भी है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में हैं।
बेहतरीन लग्जरी कारें हैं जड्डू सिंह के पास
उनके पास बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। जिसमें काली हुंडई एक्सेंट, एक सफेद ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स1 जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं तो वहीं टीम इंडिया के स्टार सरजी को ब्रांडेंड घड़ियों का भी शौक है, उनके पास रोलेक्स जैसे बड़े ब्रांड का कलेक्शन है।
पिता के आरोप पर जडेजा ने क्या कहा?
पिता के आरोप की खबर वायरल होने के बाद रविंद्र जडेजा ने गुजराती भाषा में सोशल मीडिया पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 'इस स्क्रिप्टेड इंटरव्यू में कही गई बातों को नजरअंदाज कीजिए। इंटरव्यू में जो कुछ दिखाया गया है वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। ये मेरी और मेरी पत्नी की इमेज खराब करने की कोशिश है। मैं जब तक चुप हूं तब ही ठीक है। धन्यवाद। '












Click it and Unblock the Notifications