विराट और रोहित को दिए जा रहे आराम पर बोले शिखर धवन, आखिर क्रिकेटर भी तो इंसान ही हैं
नई दिल्ली, अगस्त 06। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लगातार अंतरराष्ट्रीय मैचों में दिए जा रहे आराम को लेकर शिखर धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। धवन ने कहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोटेशन बहुत जरूरी है ताकि अन्य खिलाड़ियों को भी आराम मिलता रहे। धवन ने कहा है कि अगर कोई क्रिकेटर लगातार खेलता रहेगा तो वो मानसिक रूप से भी थक जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को आराम जरूरी है।

एक क्रिकेटर भी इंसान होता है- धवन
शिखर धवन ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है,''एक खिलाड़ी को अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए तरोताजा होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में खिलाड़ियों को मानसिक रूप से आराम मिलना ही चाहिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोटेशन होना ही चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी हर जगह यात्रा करता है और वो थक जाता है। आखिर में एक क्रिकेटर भी इंसान ही होता है। मुझे लगता है कि शीर्ष स्तर के खिलाड़ी इस बात को समझते हैं तभी ऐसी योजना बनाते हैं ताकि टीम का संतुलन बना रहे।
रोहित और विराट को आईपीएल के बाद से ही मिल रहा है आराम
- आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। आईपीएल के बाद रोहित तो फॉर्म में आ गए, लेकिन विराट कोहली का खराब फॉर्म अभी भी जारी है। ऐसे में आईपीएल के बाद विराट और रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था।
- इसके बाद इंग्लैंड में सीमित ओवर के खेल में विराट और रोहित की वापसी हुई, लेकिन विराट को फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम दे दिया गया और 18 अगस्त से शुरू होने वाले जिम्बाब्वे दौरे पर भी विराट को टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम देने के बाद टी20 में उन्हें वापस टीम में शामिल किया गया था। रोहित की गैरमौजूदगी में शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया था। जिंब्बावे दौरे पर भी रोहित शर्मा और विराट दोनों को आराम दिया गया है और शिखर धवन को कप्तान बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications