मॉडल तान्या सिंह सुसाइड मामले में अभिषेक शर्मा का बयान दर्ज, पुलिस ने क्रिकेटर से पूछे ये सवाल
सूरत पुलिस ने मंगलवार को मॉडल तान्या सिंह (Tanya Singh) की आत्महत्या के मामले में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बयान दर्ज किया। मॉडल तान्या सिंह ने 19 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी।
23 वर्षीय ऑलराउंडर ने तान्या के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) से पता चला कि दोनों कई महीनों से संपर्क में थे, जिसके बाद उन्होंने अपना बयान दर्ज कराने के लिए आने को कहा। वेसु पुलिस स्टेशन में चार घंटे की पूछताछ के बाद शर्मा को इस शर्त पर जाने दिया गया कि उन्हें फिर से बुलाया जा सकता है।

पुलिस ने अभिषेक शर्मा से क्या-क्या सवाल पूछे?
पुलिस इंस्पेक्टर डीयू बराड़ और सहायक पुलिस आयुक्त वीआर मल्होत्रा ने उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने TOI को बताया कि, 'हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि शर्मा, सिंह के साथ रिश्ते में थे। पुलिस ने उनसे पहली मुलाकात के बारे में और पिछले कुछ महीनों में उनकी मुलाकात कहां-कहां हुई, इस बारे में पूछा।
पुलिस को तान्या के साथ तस्वीरें और चैट मिली
शर्मा, जिन्होंने 2016 एशिया कप में भारत की अंडर-19 टीम को जीत दिलाई थी, को तान्या के साथ उनकी कई तस्वीरों और उसके फोन से प्राप्त चैट के बारे में गहन सवालों का सामना करना पड़ा। जोन-4 के पुलिस उपायुक्त (DCP) विजयसिंह गुर्जर ने टीओआई को बताया कि, "सीडीआर और आईपीडीआर के आधार पर हमने अभिषेक शर्मा को यह बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें फिर से बुलाएंगे।
मामले में 30 लोगों के बयान दर्ज
उन्होंने कहा कि, 19 फरवरी से हमने इस मामले में 30 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। हमें अभी कम से कम 10 और लोगों की जांच करनी है।' सिंह ने वेसु के पॉश हैप्पी एलिगेंस सोसाइटी में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। आत्महत्या के समय सिंह ने वायरलेस ईयरफोन लगा रखे थे। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications