World Cup 2023: वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, इंग्लैंड और नीदरलैंड से भारत का मुकाबला
World Cup 2023 warm-up matches Schedule: वर्ल्ड कप से पहले इसमें शामिल होने वाली सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेलने वाली है। भारत वर्ल्ड कप से पहले दो प्रैक्टिस मैच इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ खेलेगी। आईसीसी ने वॉर्म-अप मैच को लेकर शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली सभी दस टीमें दो-दो मुकाबले वॉर्म-अप मैच खेलने का काम करेगी।
29 सितंबर से शुरू होगा मुकाबला: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के साथ वॉर्म-अप मैच की शुरुआत की जाएगी। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम वॉर्म-अप मैच में एक-दूसरे से भिड़ने वाली है। इसके बाद अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला जाएगा।

भारत को इन टीमों से है भिड़ना: वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड और आरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। भारत की कोशिश इन दोनों ही मुकाबलों को जीतकर वर्ल्ड कप की तैयारियों को और मजबूत करने की होगी। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 5 सितंबर के बाद किया जा सकता है।
वर्ल्ड कप 2023 वॉर्मअप मैच शेड्यूल
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- 29 सितंबर 2023 (बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान- 29 सितंबर 2023 (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 29 सितंबर 2023 (राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद)
भारत बनाम इंग्लैंड- 30 सितंबर 2023 (बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड- 30 सितंबर 2023 (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- 2 अक्टूबर 2023 (बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- 2 अक्टूबर 2023 (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका- 3 अक्टूबर 2023 (बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
भारत बनाम नीदरलैंड- 3 अक्टूबर 2023 (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया- 3 अक्टूबर 2023 (राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद)












Click it and Unblock the Notifications